PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

EVM-VVPAT पर मायावती का फूटा गुस्सा! चंद्रशेखर की जीत से लेकर CEC ज्ञानेश कुमार तक साधा निशाना

28 सितंबर 2026
साझा करें:
EVM-VVPAT पर मायावती का फूटा गुस्सा! चंद्रशेखर की जीत से लेकर CEC ज्ञानेश कुमार तक साधा निशाना

मायावती का EVM पर बड़ा हमला, चंद्रशेखर आजाद की नगीना जीत पर लगाया धांधली का आरोप

 उत्तर प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर,  बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम पर उठाया सवाल, इसके साथ ही मायावती ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी दिया बयान, मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा-  नगीना में चंद्रशेखर को ईवीएम में धांधली कर चुनाव जिताया गया, चंद्रशेखर का क्षेत्र में कोई खास जनाधार नहीं था, ईवीएम पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा- BSP ने शुरू से ही EVM के द्वारा वोटिंग कराने का खुलकर विरोध किया है, BSP ने EVM द्वारा चुनाव की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, परंतु सुप्रीम कोर्ट ने EVM प्रक्रिया को खत्म करने की जगह EVM केसाथ एक VVPAT मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया लागू करने का आदेश दे दिया, इस VVPAT के लगाए जाने का कोई भी फायदा नहीं हुआ क्योंकि EVM मशीन से गिनती के दौरान सभी VVPAT के वोट नहीं गिने जाते हैं, वही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विवाद पर मायावती ने कहा- देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर लोगों के मन में किसी तरह का संदेह नहीं रहना चाहिए, वोटर जिसको वोट दे रहा, उस वोट की गिनती भी उसी के पक्ष में होना चाहिए न कि दूसरे में उसे गिना जाए 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal