PoliTalks News
बड़ी खबर

सुरक्षा को लेकर हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप, अमित शाह और CM भजनलाल को लिखा पत्र

18 जुलाई 2026
साझा करें:
सुरक्षा को लेकर हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप, अमित शाह और CM भजनलाल को लिखा पत्र

सुरक्षा हटाने पर बेनीवाल का बड़ा सवाल, आखिर खतरा था तो किससे था?

Hanuman Beniwal Big Statement: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान पुलिस के कुछ अधिकारियों की हठधर्मिता और दुर्भावनापूर्ण कार्यशैली के कारण उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को रिजर्व पुलिस लाइन वापस भेज दिया. सांसद बेनीवाल का आरोप है कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाकर उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बिना स्थायी पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाले नागौर जिले में पुलिस व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों और रिजर्व पुलिस लाइन के जिम्मेदार कार्मिकों ने जानबूझकर ऐसा किया है। उनका दावा है कि यदि किसी पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ती या कोई अप्रिय घटना होती, तो उसकी जिम्मेदारी उन पर डालकर उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा सकती थी। उन्होंने इसे केवल अपनी सुरक्षा का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

हनुमान बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर दी है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्हें सुरक्षा दी गई थी, तब यह कभी नहीं बताया गया कि उन्हें किससे खतरा था, और जब उनकी सुरक्षा हटाई गई तो यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि सुरक्षा क्यों हटाई गई। उन्होंने पूछा कि क्या अब उनकी जान को कोई खतरा नहीं है या फिर सुरक्षा हटाने के पीछे कोई अन्य कारण है


25402
25405

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal