Madan Dilawar On Govind Singh Dotasara: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला, कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बताया महा भ्रष्ट, मंत्री दिलावर ने कहा- तत्काली मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के सामने ही राजस्थान के शिक्षकों ने खुलेआम कहा था कि डोटासरा ट्रांसफर करने के लिए पैसे लेते है, दिलावर ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री के तबादलों की रेट भी बताई, वही मंत्री मदन दिलावर ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि कोई साबित कर दे कि दिलवर ने भ्रष्टाचार किया है तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा, मेरे स्टाफ पर झूठे आरोप लगाने वाले बाज आए, माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी और में मदन दिलावर भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं, मंत्री दिलावर ने आगे कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा- अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के नाम पर प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और भ्रष्टाचार किया है, गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान भर में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का झूठा प्रचार किया
'राजनीति छोड़ दूंगा...'-मदन दिलावर की खुली चुनौती, डोटासरा को बताया 'महा भ्रष्ट', देखें पूरी खबर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को घेरा, बोले- अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के नाम पर हुआ भ्रष्टाचार









