PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'जबरन अस्पताल ले जाना गलत': सोनम वांगचुक मामले पर सचिन पायलट का बड़ा हमला

18 जुलाई 2026
साझा करें:
'जबरन अस्पताल ले जाना गलत': सोनम वांगचुक मामले पर सचिन पायलट का बड़ा हमला
  • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर गरमाई सियासत, सचिन पायलट ने सरकार को घेरा
  • Sachin Pilot On Sonam Wangchuk: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना,  दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन ने शनिवार को लिया नया मोड़, 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस उठाकर ले गई सफदरजंग अस्पताल, इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर भड़के सचिन पायलट, टोंक में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- यह सरकार की पूरी तरह से गलत नीति है, सोनम वांगचुक जी लगभग 20 दिनों से उपवास कर रहे हैं, युवाओं के भविष्य और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वे भूख हड़ताल पर हैं, इसके बावजूद, सरकार ने न तो कोई बातचीत की, न ही कोई चर्चा शुरू की और न ही इस मामले को स्वीकार किया, अब, बढ़ते राष्ट्रीय प्रभाव और जन दबाव को देखते हुए, सरकार उन्हें जबरन अस्पताल ले जा रही है, सिर्फ जवाबदेही से बचने के लिए, अगर सरकार ने बातचीत शुरू की होती और उनकी मांगें मान ली होतीं तो यह कहीं बेहतर होता, उन्हें जबरन अस्पताल ले जाना साफ तौर पर दर्शाता है कि सरकार भारी दबाव में है, असंतोष चरम पर है, और उन्हें जबरन अस्पताल ले जाना जनता के गुस्से को दबाने के बजाय और भड़काएगा 


    वीडियो

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal