PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

गहलोत बोले- निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत तय, भाजपा हार के डर से सरकारी मशीनरी का ले रही सहारा

27 अगस्त 2026
साझा करें:
गहलोत बोले- निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत तय, भाजपा हार के डर से सरकारी मशीनरी का ले रही सहारा

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sarkar I Cm Bhajanlal I Bjp Government I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Nikay Chunav I Nikay Chunav 2026 I Political News I Politalks NewsI Breaking News I

राजस्थान के 309 निकाय के लिए आगामी 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में जारी है बयानबाजी का दौर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- राजस्थान में भाजपा सरकार के बिल्कुल विफल होने और कांग्रेस संगठन की जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक सक्रियता के कारण नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में बना है ऐसा अभूतपूर्व और सकारात्मक माहौल, जैसा वर्षों बाद मिल रहा है देखने को, मिल रही खबरों के अनुसार हर गली-मोहल्ले से जो मिल रहे हैं संकेत, वे बता रहे हैं कि कांग्रेस बढ रही है दसों नगर निगमों में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की ओर, जबकि शहरों को हमेशा से भाजपा का माना जाता रहा है मजबूत गढ़, पूरे प्रदेश में जनता का रुख साफ तौर पर कांग्रेस के पक्ष में झुका हुआ आ रहा है नजर, भाजपा को खुद इस बात का है एहसास, इसीलिए हार के डर से पहले टाले गए चुनाव, हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव कराने पड़े तो अब भाजपा सरकार जुटी है पूरी सरकारी मशीनरी का सहारा लेकर मैदान को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश में, पहले स्वयं मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर भाजपा का सहयोग करने का बनाया दबाव, अब जानकारी में आ रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से उपखंड अधिकारी स्तर तक डाला जा रहा है दबाव, लेकिन जनता का बन चुका है मन और कोई प्रशासनिक दबाव उस जनमत को नहीं बदल सकता, मैं सभी अधिकारियों को करना चाहता हूं आह्वान कि वे ऐसे अलोकतांत्रिक और कानून के दायरे से बाहर जाकर न करें कार्य, अधिकारी संविधान के दायरे में रहकर करें निष्पक्ष कार्य,  अन्यथा गलत तौर-तरीकों में शामिल होने पर कांग्रेस सरकार आने पर उनकी भी तय की जाएगी जवाबदेही 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal