PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

CJP ने भजनलाल सरकार को घेरा! आशुतोष रांका बोले- सरकार का समय निकलता जा रहा

27 अगस्त 2026
साझा करें:
CJP ने भजनलाल सरकार को घेरा! आशुतोष रांका बोले- सरकार का समय निकलता जा रहा

Abhijeet Dipke I Ashutosh Ranka I Cockroach Janta Party I Cjp I Bhajanlal Sarkar I Cjp I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार भजनलाल सरकार पर साध रही है निशाना, कॉकरोच जनता पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर पार्टी के नेशनल डेलीगेशन की जयपुर में हुई बैठक, बैठक में राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर हुई चर्चा, CJP का कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों की स्थिति है बेहद चिंताजनक, पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में कई जगह स्कूल भवन है जर्जर हालत में और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में करनी पड़ रही है पढ़ाई, CJP के नेशनल डेलीगेशन की बैठक इसी मुद्दे को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने के लिए जयपुर में आयोजित हुई बैठक, बैठक को लेकर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- पार्टी का नेशनल डेलीगेशन राजस्थान में सरकारी स्कूलों की चिंताजनक स्थिति और राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब हालत पर चर्चा करने तथा आगे की योजना बनाने के लिए है जयपुर में, इस सरकार के लिए निकलता जा रहा है समय, बता दें सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर CJP पिछले कुछ समय से देशभर में चला रही है अभियान, बीते दिनों जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित कंवरपुरा स्कूल में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका सहित कुछ कार्यकर्ता पहुंचे थे निरीक्षण करने, इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच हो गया था विवाद, देखते ही देखते विवाद पहुंच गया था मारपीट तक, घटना के बाद CJP ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal