PoliTalks News
बड़ी खबर

‘सुधर जाओ वरना इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा तिरंगा’

10 मई 2025
साझा करें:
‘सुधर जाओ वरना इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा तिरंगा’

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मोदी सरकार द्वारा शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर से पड़ौसी देश हिल गया है. हालांकि बौखलाए पाक ने भी जवाबी कार्रवाई में भारत पर हमले किए लेकिन उसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम कर दिए गए. इस बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है. उन्होंने कहा कि भारत बाप है और बाप हमेशा बाप होता है. साथ ही चड्ढा ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा’. राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी … Read more

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मोदी सरकार द्वारा शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर से पड़ौसी देश हिल गया है. हालांकि बौखलाए पाक ने भी जवाबी कार्रवाई में भारत पर हमले किए लेकिन उसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम कर दिए गए. इस बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है. उन्होंने कहा कि भारत बाप है और बाप हमेशा बाप होता है. साथ ही चड्ढा ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा’.

राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘यह सच्चाई है कि आप दोस्त बदल  सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं और जब पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो उसे ठीक करने के लिए कठोर दंड देना हमारा पहला कर्तव्य है. आज भारत सिर्फ पाकिस्तान नहीं बल्कि क्रूरता, बर्बरता और आतंकी मानसिकता के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है.’ राघव चड्ढा ने आगे कहा कि हमारी मिसाइलें और विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया युद्ध का ऐलान लेकिन भारतीय सेना ने..

आप सांसद ने कहा, ‘दुनिया जानती है कि हमारा यह उसूल है – न हम किसी को पहले छेड़ते हैं और न ही बाद में छोड़ते हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस कायरता और क्रूरता से हमारे निहत्थे लोगों की हत्या की थी, वह मानवता के इतिहास पर एक कलंक की तरह है. तो हमने भी अपनी बहनों का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली किस्त से ले लिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाय भारत को ही आंख दिखाने लगा.’

राघव चड्ढा ने भारतीय सेना की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हमारी सेना जिस अद्भुत वीरता और शौर्य से लड़ रही है, उससे साफ है कि इस बार आतंकवाद का खात्मा हो कर रहेगा. बस हम सबको अपने ईश्वर से सैनिकों की सलामती की दुआ और प्रार्थना करनी है. उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उनका साहस और मनोबल बढ़ाना है. जिन परिवारों से निकल कर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियां तिरंगे की शान संभाल रही हैं. जिन परिवारों के बेटे सरहद पर दुश्मन का मुकाबला कर रहे हैं, उन परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है.’

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal