PoliTalks News
बड़ी खबर

उदित राज के विवादित बोल, पीएम मोदी पर लगाया पुलवामा हमला करवाने का आरोप, कहा- 2024 से पहले फिर हो सकता है ऐसा अटैक

15 फ़रवरी 2020
साझा करें:
उदित राज के विवादित बोल, पीएम मोदी पर लगाया पुलवामा हमला करवाने का आरोप, कहा- 2024 से पहले फिर हो सकता है ऐसा अटैक

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. कांग्रेस नेता उदित राज ने एक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सवाल उठाते हुए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. एक विवादित बयान देते हुए उदित राज ने कहा कि जो सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिए 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं. राज ने 2024 के आम चुनावों से पहले फिर से पुलवामा अटैक की संभावना भी जताई है. उदित राज ने ये भी कहा कि जिन सैनिकों ने हमले में अपनी जान गवाई वे एससी/एसटी या ओबीसी समुदाय से आते हैं. बता दें, उदित राज एससी/एसटी … Read more

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. कांग्रेस नेता उदित राज ने एक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सवाल उठाते हुए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. एक विवादित बयान देते हुए उदित राज ने कहा कि जो सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करा सकते हैं, वो सत्ता बनाए रखने के लिए 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं. राज ने 2024 के आम चुनावों से पहले फिर से पुलवामा अटैक की संभावना भी जताई है. उदित राज ने ये भी कहा कि जिन सैनिकों ने हमले में अपनी जान गवाई वे एससी/एसटी या ओबीसी समुदाय से आते हैं. बता दें, उदित राज एससी/एसटी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.

इतना ही नहीं, उदित राज (Dr. Udit raj) ने पुलवामा अटैक की पहली वर्षगांठ पर (14 फरवरी) को राहुल गांधी के दिए बयान को सही ठहराया और मामले की जांच करने की बात कही. बता दें, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि इस हमले को लेकर किस सबसे ज्यादा फायदा हुआ? उन्होंने इस संबंध में तीन सवाल भी सोशल मीडिया पर पूछे. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने राहुल गांधी पर आतंकी संगठनों से सहानुभूति रखने का आरोप लगाया था.

पुलवामा हमले की पहली वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने पूछे तीन सवाल तो संबित पात्रा ने बताया गांधी परिवार की आत्माओं को भ्रष्ट

सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ‘जो लोग सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाये रखने के लिये 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं. इनके लिए देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है’.

उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं और जिन सैनिकों ने मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे SC/ST/OBC समुदायों से आते हैं. हाशिए पर खड़े समुदायों को सत्ताधारी सवर्णों की देशभक्ति की कीमत चुकानी पड़ती है’.

https://twitter.com/Dr_Uditraj/status/1228512906154848258?s=20

उन्होंने शहीदों के लिए बने फंड से खर्च होने वाली राशि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश शहीदों को लेकर संवेदनशील है और पुलवामा हमले के बाद शहीदों के लिए बने फंड में 12गुणा बढ़ोत्तरी हुई है तो शहीदों के परिजन कहीं भीख मांगने तो कहीं सब्जी बेचने का काम क्यों कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने सरकार पर पुलवामा हमले पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया.

उन्होंने राहुल गांधी के बयान और उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधीजी ने सही सवाल उठाया की पुलवामा हमले के चार्ज का नतीजा अभी तक नही आया जब गृहमंत्रालय को खबर मिल गयी थी कि CRPF को रोड से नहीं बल्कि एयर से ले जाना चाहिए तो इजाजत नहीं दिया अर्थात राजनैतिक लाभ के लिए यह घटना होने दिया.

उदित राज ने लिखा, ‘गोदी मीडिया फिर से बेशर्मी से सवाल पूछ रही है कि राहुल गांधी जी को नहीं कहना चाहिए कि पुलवामा की घटना का फायदा किसको हुआ. जब 1 सप्ताह पहले पता था कि CRPF के जवानों को रोड से नहीं ले जाना है तो सरकार क्यों नही मानी. मरने के लिए ऐसा किया. मीडिया को बल्कि बीजपी से पूछना चाहिए’.

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एसपीजी सुरक्षा में प्रत्येक दिन 1.62 करोड़ रुपये खर्च करने को लेकर भी सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि ये पैसा आम जनता के खून पसीने की कमाई से आता है.

कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हिंदू मुस्लिम का जहर फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि योगी जी, ये जो देशभर में घूम घूमकर हिंदू मुस्लिम का जहर फैला रहे हैं, उसको बंद करिये और यूपी की कानून व्यवस्था पर ध्यान दिजिये. आपका पूरा प्रदेश अपराधियों के जंगलराज में तब्दील हो गया है. मां बहनों की अस्मत लूटी जा रही है. जनता भयभीत और अपराधी बेखौफ हैं. ये सभी स्थितियां शर्मनाक हैं.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal