PoliTalks News
बड़ी खबर

CM गहलोत PM मोदी से भीख मांगकर लाता है, हमें निगम को सुधारना है जूते से या AK-47 से- जगत सिंह

27 मई 2022
साझा करें:
CM गहलोत PM मोदी से भीख मांगकर लाता है, हमें निगम को सुधारना है जूते से या AK-47 से- जगत सिंह

Politalks.News/Rajasthan/JagatSingh. पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता जगत सिंह ने एक सप्ताह में दूसरी बार प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को कथित भ्रष्टाचार व तीन वर्ष के लिए हो रहे 60 करोड़ रुपए के नए सफाई ठेका के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया. इस धरने में सांसद रंजीता कोली सहित बीजेपी के जिलास्तर के सभी बड़े नेता शामिल हुए. धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख जगत सिंह ने तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग, नगर निगम के महापौर अभिषेक कुमार और प्रदेश सरकार … Read more

Politalks.News/Rajasthan/JagatSingh. पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता जगत सिंह ने एक सप्ताह में दूसरी बार प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को कथित भ्रष्टाचार व तीन वर्ष के लिए हो रहे 60 करोड़ रुपए के नए सफाई ठेका के विरोध में नगर निगम कार्यालय के सामने करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया. इस धरने में सांसद रंजीता कोली सहित बीजेपी के जिलास्तर के सभी बड़े नेता शामिल हुए. धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख जगत सिंह ने तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग, नगर निगम के महापौर अभिषेक कुमार और प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. जगत सिंह ने सीएम गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री गहलोत रात के अंधेरे में हमारे प्रधानमंत्री मोदी के पास जाकर भिखारी की तरह कटोरा लेकर भीख मांगते हैं.’ इसके साथ ही जगत सिंह ने नगर निगम को सुधारने के लिए जूते व एके 47 काम में लेने की भी नसीहत दे डाली.

जिला प्रमुख जगत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि, ‘राजस्थान सरकार का खजाना खाली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहे कितना ही बोलता रहे कि उनके पास पैसा है. हकीकत में वो रात को चुपचाप जाकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कटोरा लेकर भीख मांगता है.’ जिला प्रमुख जगत सिंह ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है. 60 करोड़ के नए सफाई ठेका के नाम पर नगर निगम महापौर अभिजीत कुमार और राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खर्चा निकालना चाहते हैं. जगत सिंह ने महापौर और राज्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके घर का पैसा नहीं है, 450 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की तरफ से आते हैं.

यह भी पढ़े: चांदना के इस्तीफे की पेशकश पर CM गहलोत के बयान पर राठौड़ ने पूछा- आप बता दो किसे लें गंभीरता से

ईंट का जवाब पत्थर से, जरुरत पर एके-47 से-जगत
जगत सिंह ने कहा कि हमें नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस बोर्ड के नगर निगम को सुधारना है, प्यार से, या जूते से, या लट्ठ से सुधारो या AK-47 से जैसा आप उचित समझो. हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे और जरूरत पड़ी तो एके-47 भी चलाएंगे. बीजेपी नेताओं ने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से करने की भी बात कही. जगत सिंह ने मांग की है कि निगम पदाधिकारियों के खिलाफ एसीबी की जाए और पदाधिकारियों के घरों की भी तलाशी लेनी चाहिए.

बीजेपी नेता जगत सिंह ने आगे कहा कि नगर निगम 60 करोड़ का नया सफाई ठेका देना चाहता है. शहर की सड़कों को साफ करने के लिए नई मशीन लाना चाहते हैं. लेकिन हकीकत में शहर की सड़कें तो गड्ढों में समा गई हैं. जब सड़कें ही गड्ढे में समा गई हैं तो मशीन से सफाई किसकी करेंगे. जिला प्रमुख जगत सिंह ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि हम कह दें कि हम भरतपुर में 737 हवाई जहाज को उतारना चाहते हैं. लेकिन उसको उतारने के लिए पहले एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी तो होना चाहिए.

यह भी पढ़े: पहले की सरकारों के समय टेक्नॉलॉजी को समझा गया समस्या का हिस्सा- ड्रोन महोत्सव में बोले पीएम मोदी

जिला प्रमुख जगत सिंह ने गहलोत सरकार में राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा भ्रष्ट नेता और विधायक पहले कभी नहीं देखा. 4 साल में सरकार ने 1800 करोड़ रुपए दिए. लेकिन उसकी ऑडिट कहां है. हम कुछ दिन और देख रहे हैं उसके बाद एसीबी में शिकायत करेंगे कि नगर निगम महापौर और राजमंत्री गर्ग के घर पर छापा मारे जांच करें.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal