देश की 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को होगी वोटिंग, जबकि 9 अक्टूबर को होगी मतगणना, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टांचावडी, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर होगा विधानसभा उपचुनाव, वहीं असम की नौगांव लोकसभा सीट पर होगा उपचुनाव, उपचुनाव के लिए 9 सितंबर को जारी होगा नॉटिफिकेशन, 16 सितंबर तक प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन, 19 सितंबर होगी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि, 6 अक्टूबर को होगा मतदान, वहीं 9 अक्टूबर को होगी मतगणना, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि होगी 11 अक्टूबर, बता दें इन सभी 6 सीटों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे के बाद कराए जा रहे हैं उपचुनाव, असम की नौगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद यहां हो रहे हैं उपचुनाव, इसके अलावा अन्य पांच विधानसभा सीटों पर भी विधायकों ने बीते दिनों दिया था इस्तीफा, तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम से CM सुवेंदु अधिकारी ने, इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट से विधायक एन. रंगासामी ने दिया था इस्तीफा
पांच राज्यों की 6 सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान, जानिए किन सीटों पर क्यों हो रहा चुनाव?

By Election I By Election I By Election 2026 I Political News I Breaking News I Politalks News I










