राजस्थान में हालही में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव, प्रदेश की 309 नगरिय निकाय के लिए हुए चुनाव में भाजपा का पलडा रहा भारी, प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर निकाय चुनाव कि निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए साक्ष्यों के साथ विस्तृत ज्ञापन सौंपा, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, जूली ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- हालिया नगर निकाय चुनावों में संभावित हार से बौखलाई भाजपा सरकार ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झोंककर तानाशाही, गुंडागर्दी और पार्षद लूटने का किया काम, प्रदेश की जनता ने देखा कि किस प्रकार इस सरकार ने चुनाव जीतने के लिए पूरी मशीनरी का किया दुरुपयोग, रिटर्निंग अधिकारियों के जरिए कांग्रेस उम्मीदवारों के फॉर्म और सिंबल कराए गए निरस्त, वहीं ऐन वक्त पर थमाए गए फर्जी नोटिस, पुलिस के साथ-साथ वन, खनन, प्रदूषण नियंत्रण, श्रम, खाद्य सुरक्षा, जीएसटी और यहां तक कि सीएमएचओ तक को विरोधियों की दुकानें सील करने में लगा दिया गया, शहरी निकायों में भी भाजपा का वोट प्रतिशत पिछले निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तुलना में तेजी से गिरा, जबकि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में दिया है बराबर का समर्थन, पंचायत चुनाव से पहले भी सरकार चाहती है कि हम जो सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आखिरी समय में कारवाइयां करेंगे, नोटिस निकालेंगे, उनको चुनाव लड़ने से रोकने का काम करेंगे तो उनको भी हम बताना चाहेंगे, इस प्रकार से अगर किया तो प्रदेश की जनता आपको नहीं करेगी माफ, निष्पक्ष काम करने वाले ईमानदार अफसरों का उत्पीड़न किया गया और भाजपा के एजेंट बने अधिकारियों को बचाने की हुई कोशिश, तो कांग्रेस पार्टी पूरे राजस्थान में सड़कों से लेकर सदन तक खडा करेगी उग्र जन-आंदोलन
भाजपा सरकार पंचायत चुनावों में अपनी हरकतों से बाज आए, वरना प्रदेशवासी देंगे माकूल जवाब- जूली

Tikaram Jully I Cm Bhajanlal I Bhajanlal Sarkar I Rajasthan Sarkar I Rajasthan Government I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










