PoliTalks News
बायोग्राफी

तनुज पुनिया की जीवनी | Tanuj Punia Biography in Hindi

13 जुलाई 2026
साझा करें:
तनुज पुनिया की जीवनी | Tanuj Punia Biography in Hindi

Tanuj Punia Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको तनुज पुनियाजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


तनुज पुनिया की जीवनी (Tanuj Punia Biography in Hindi)

Tanuj Punia Latest News - तनुज पुनिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक युवा दलित नेता हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा (इंडी) गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दो लाख से भी अधिक वोट के बेहद शानदार अंतराल के साथ जीत हासिल की हैं. आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढाई करके राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले तनुज पुनिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के पुत्र हैं. 18वीं लोकसभा में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर वे पहली बार सांसद बने हैं. इस लेख में हम आपको तनुज पुनिया के जीवन परिचय (Tanuj Punia Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

तनुज पुनिया जन्म और परिवार (Tanuj Punia Birth & Family)

तनुज पुनिया (Tanuj Punia) का जन्म 16 जनवरी 1985 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री पी.एल. पुनिया (Shri P L Punia) और माता का नाम श्रीमती इंदिरा पुनिया (Smt Indira Punia) हैं. उनके पिता पी.एल. पुनिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. राजनीति में आने से पहले उनके पिता आईएएस अधिकारी थे.

तनुज पुनिया का विवाह 28 अप्रैल 2017 को श्रद्धा सिंह (Shraddha Singh) से हुआ था. चुनाव में जमा किये गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी शिक्षण क्षेत्र से जुड़ी हैं.

तनुज पुनिया हिन्दू है और जाति से दलित (SC) हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info – 2024)

स्थायी पता : ओबीआरआई-1 नवाबगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश 225001

Mob. 9718280055,8824439449

वर्तमान पता : मकान नंबर 702, नर्मदा अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001

तनुज पुनिया की शिक्षा (Tanuj Punia Education)

तनुज पुनिया ने भारत की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी, रुड़की) से वर्ष 2010 में रसायन अभियांत्रिकी में बी.टेक किया.

तनुज पुनिया राजनीतिक करियर (Tanuj Punia Political Career)

बाराबंकी से कांग्रेस के सांसद तनुज पुनिया पेशे से इंजिनियर रहे हैं. उनके पिता पीएल पुनिया पूर्व आईएएस अधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं. अपने पिता के राजनीति में रहने के कारण ही तनुज का राजनीति की ओर झुकाव हो गया. आईआईटी रुड़की से पढाई करने के बाद वे कुछ समय के लिए विदेश चले गए पर जल्दी ही देश की राजनीति ने उन्हें विदेश से खींच लायी और इसके बाद उन्होंने अपने पिता पीएल पुनिया के पदचिन्ह पर चलते हुए इंजीनियरिंग छोड़कर देश की राजनीति में आगे का करियर बनाने का निर्णय ले लिया.

तनुज पुनिया की राजनीतिक यात्रा लगभग एक दशक पहले आरम्भ हुई. पहली बार उन्होंने वर्ष 2017 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से भाग लिया. उन्होंने राज्य के जैदपुर (एससी) विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था पर भाजपा के उपेंद्र सिंह रावत से हार गए. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र सिंह रावत की जीत के बाद खाली हुई जैदपुर (एससी) विधानसभा सीट पर जब इसी वर्ष उपचुनाव हुए तब तनुज पुनिया दूसरी बार इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर फिर अपना भाग्य आजमाया, पर फिर हार गए.

तीसरी बार उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा. कांग्रेस ने उन्हें बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया, पर इस बार भी हार गए. वे चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के उपेंद्र सिंह रावत यहाँ से जीतकर सांसद चुने गए तो वही सपा के राम सागर रावत दूसरे स्थान पर रहे. पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में और फिर लोकसभा चुनाव में भी मिली के बाद भी पुनिया ने हिम्मत नहीं हारी और चौथी पर फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए. पुनिया ने वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, पर चौथी बार भी हार ही मिली.

इसके बाद वर्ष 2024 में देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में तनुज पुनिया को बाराबंकी सीट से कांग्रेस-इंडी (Congress-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और इस बार वे 2,15,704 वोटों के अंतर से जीत गए. इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भाजपा की राजरानी रावत से था. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तनुज पुनिया को कुल 719,927 मत प्राप्त हुए तो वही राजरानी रावत को 5,04,223 मत हासिल हुए. चार बार की हार के बाद वे पांचवी बार किसी चुनाव में जीतने में सफल रहे हैं. वर्तमान में, तनुज पुनिया बाराबंकी से कांग्रेस के सांसद हैं.

तनुज पुनिया की संपत्ति (Tanuj Punia Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार तनुज पुनिया की कुल संपत्ति 2.71 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.43 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  तनुज पुनिया जीवनी (Tanuj Punia Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal