सनातन पांडे की जीवनी (Sanatan Pandey Biography in Hindi)
Sanatan Pandey Latest News सनातन पांडे उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सांसद है. नब्बे के दशक के अंत में जेई की लगी नौकरी छोड़कर समाजवादी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले पांडे बलिया लोकसभा से सांसद बनने से पहले एक बार राज्य में विधायक भी रह चुके है. जून 2024 में हुए देश के 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे व पूर्व राज्यसभा सदस्य भाजपा के नीरज शेखर को एक कड़े मुकाबले में मात देकर यह जीत हासिल की है. इस लेख में हम आपको सनातन पांडे के जीवन परिचय (Sanatan Pandey Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सनातन पांडे जन्म और परिवार (Sanatan Pandey Birth & Family)
सनातन पांडे (Sanatan Pandey) का जन्म 1 जुलाई 1958 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री राम जी पांडे (Ram Ji Pandey) और माता का नाम श्रीमती जयंती देवी (Jayantri Devi) हैं.
उनका विवाह 17 जून 1975 को शारदा देवी (Sharda Devi) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कृषि और ठेकेदारी के कार्यो में लगी है.
सनातन पांडे हिन्दू है, जबकि जाति से ब्राह्मण (General) हैं.
उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : ग्राम पांडेपुर ताखा, पांडेपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश - 221709
Mob. 9415607434
सनातन पांडे की शिक्षा (Sanatan Pandey Education)
सनातन पांडे ने वर्ष 1980 में सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है.
सनातन पांडे का आरंभिक जीवन (Sanatan Pandey Early Life)
सनातन पांडे पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद गन्ना विकास परिषद में जूनियर इंजिनियर के पद पर बहाल हो गए. लेकिन कुछ ही समय में उन्हें सरकारी नौकरी से मोह भंग हो गया और वर्ष 1996 में जेई के पद से इस्तीफा दे दिया.
सनातन पांडे राजनीतिक करियर (Sanatan Pandey Political Career)
सनातन पांडे समाजवादी पार्टी (SP) से सांसद है. पांडे की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत नब्बे के दशक के अंत में हुई. नब्बे के दशक में नौकरी छोड़ने के बाद वे कुछ ही समय बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने पार्टी से लगातार दो बार के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 1997 और 2002 में सपा से चिलकहर सीट के लिए टिकट माँगा, पर पार्टी के इंकार करने के बाद दोनों ही बार उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा और दोनों ही बार हार गए.
इसके बाद 2007 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उन्हें टिकट देने को राजी हो गई. सपा ने उनकी मनपसंद सीट चिलकहर विधानसभा से चुनाव लड़वाया और वे जीत गए. एक विधायक के तौर पर यह उनकी पहली जीत थी. हालांकि बाद के फिर किसी भी विधानसभा चुनाव में वे जीतने में सफल नहीं हुए. वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद इस चिलकहर सीट का अस्तित्व ख़त्म हो गया. वर्तमान में यूपी में चिलकहर कोई विधानसभा सीट नहीं है. इसके बाद 2012 में उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें रसड़ा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया, पर वे बसपा के उमाशंकर सिंह से हार गए. इसके बाद 2017 में इसी सीट से सपा के टिकट पर वे फिर हार गए. इस चुनाव में पांडे तीसरे स्थान पर रहे. चुनाव में बसपा के उमा शंकर सिंह की जीत हुई, जबकि भाजपा के राम इकबाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे.
विधानसभा के एक बार की सफलता के बाद लगातार मिलती हार के कारण उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बदल किया और लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें मौका दिया. 2019 का चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का चुनाव पूर्व गठबंधन था इसलिए सपा ने उन्हें गठबंधन की ओर से बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया पर पांडे को हार मिली. उन्हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त ने पराजित किया.
इसके बाद समाजवादी पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में उन्हें एक बार फिर 'बलिया लोकसभा सीट' के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने भाजपा के नीरज शेखर को 43,384 मतों के अंतर से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में सनातन पांडे को कुल 4,67,068 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज शेखर को 4,23,684 मत हासिल हुए. भाजपा के नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे है, जो पूर्व में तीन बार के राज्यसभा सदस्य भी रह चुके है. वही सनातन पांडे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बलिया से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद हैं.
सनातन पांडेकी संपत्ति (Sanatan Pandey Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सनातन पांडे की कुल संपत्ति 2.49 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.24 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको सनातन पांडेजीवनी (Sanatan Pandey Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












