नीरज (कुशवाहा) मौर्य की जीवनी (Neeraj Kushwaha Maurya Biography in Hindi)
Neeraj Kushwaha Maurya Latest News - नीरज मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रखर ओबीसी चेहरा हैं, जो इस समय राज्य के आंवला लोकसभा सीट से सांसद हैं. बहुजन समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले मौर्य दो बार बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. लेकिन, वर्ष 2017 में उन्होंने बसपा छोड़ दी और फिर कुछ समय के लिए भाजपा में भी रहें, पर वर्ष 2022 में मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और 18वीं लोकसभा में आंवला लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बने हैं. लोकसभा सांसद के तौर पर यह उनकी पहली जीत हैं. इस लेख में हम आपको नीरज (कुशवाहा) मौर्य के जीवन परिचय (Neeraj Kushwaha Maurya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
नीरज (कुशवाहा) मौर्य जन्म और परिवार (Neeraj Kushwaha Maurya Birth & Family)
नीरज मौर्य (Neeraj Maurya) का जन्म 7 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम नलिनीश मौर्य (Nalineesh Maurya) और माता का नाम रमा देवी मौर्य (Rama Devi Maurya) हैं.
उनका विवाह 12 मई 1999 को रश्मी मौर्य (Rashmi Maurya) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी.
नीरज मौर्य हिन्दू है, जबकि जाति से कुशवाहा (OBC) हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : प्लॉट नंबर 1/बी-591 सेक्टर-1 गोमतीनगर विस्तार लखनऊ उत्तर प्रदेश 226010
Mob. 9415607332, 9956630123
वर्तमान पता : एमपी फ्लैट्स 1101 यमुना अपार्टमेंट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001
नीरज (कुशवाहा) मौर्य की शिक्षा (Neeraj Kushwaha Maurya Education)
नीरज मौर्य ने वर्ष (2013-2014) में राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, फैजाबाद से विधि में स्नातक (एलएलबी) किया.
नीरज (कुशवाहा) मौर्य राजनीतिक करियर (Neeraj Kushwaha Maurya Political Career)
नीरज मौर्य समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा ढाई दशक पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ शुरू हुई. पहली बार वर्ष 2007 में वे उत्तर प्रदेश की 15वीं विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बने. इस चुनाव में बसपा ने उन्हें राज्य की जलालाबाद विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसमें उनकी जीत हुई. इसके बाद वे इसी सीट से मार्च 2012 में हुए उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करने में सफल रहे. इस बार उन्होंने सपा के शरद वीर सिंह को साढ़े पांच सौ वोटो के बहुत मामूली अंतर से पराजित करके अपनी जीत बरकरार रखी. इस तरह जलालाबाद विधानसभा सीट से मौर्य 2007 से 2017 तक विधायक रहें.
वर्ष 2017 में नीरज मौर्य बसपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शमिल हो गए. भाजपा में शामिल होकर उन्होंने जलालाबाद नगर पालिका चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन जल्द ही मौर्य ने भाजपा छोड़ दी और फिर वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. सपा में शामिल होने के बाद नीरज मौर्य को 2024 के आम चुनाव में 'आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र' के लिए सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और वे जीत गए. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में नीरज मौर्य को कुल 4,92,515 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप को 4,76,546 मत हासिल हुए. इस चुनाव में नीरज मौर्य को 15,969 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, नीरज मौर्य आंवला लोकसभा सीट से सपा (SP) के सांसद हैं.
नीरज (कुशवाहा) मौर्य की संपत्ति (Neeraj Kushwaha Maurya Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नीरज मौर्य की कुल संपत्ति 11.78 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 43.19 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको नीरज (कुशवाहा) मौर्य जीवनी (Neeraj Kushwaha Maurya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












