PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

रिफाइनरी पर PM मोदी के दावे को गहलोत ने बताया झूठा, बोले- 85% काम कांग्रेस सरकार में हुआ और...

04 जुलाई 2026
साझा करें:
रिफाइनरी पर PM मोदी के दावे को गहलोत ने बताया झूठा, बोले- 85% काम कांग्रेस सरकार में हुआ और...

  1. PM मोदी के रिफाइनरी वाले बयान पर गहलोत का तीखा वार, बोले- सच से कोसों दूर है दावा!

Ashok Gehlot On PM Modi:  प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, आज पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, वही रिफाइनरी को लेकर PM मोदी के बयान पर अब अशोक गहलोत ने दिया तीखा जवाब, अशोक गहलोत ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी कार्यक्रमों में भी भाजपा नेता बनकर ही व्यवहार करते हैं, आज प्रधानमंत्री जी ने रिफाइनरी के उद्घाटन पर कहा कि 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार के दौरान रिफाइनरी का काम ठप रहा और भाजपा के ढाई साल में पूरा काम हुआ। ऐसी बातें सुनने में हास्यास्पद लगती हैं, प्रधानमंत्री जी, आपको रिफाइनरी के काम से जुड़े लोगों से पूछना चाहिए था, वे आपको बताते कि कांग्रेस सरकार में कोविड जैसी मुश्किल परिस्थिति में भी यहां काम नहीं रुका और रिफाइनरी का 85% काम 2018 से 2023 के बीच पूरा हुआ, भाजपा सरकार ने तो बजट में अगस्त 2025 तक काम पूरा करने की घोषणा की थी जो करीब एक साल देरी से हुआ है 



Ashok Gehlot I Rajasthan I Narendra Modi I Congress 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal