PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी के इस दिग्गज विधायक को हुई 4 साल की जेल, दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़े पूरी खबर

04 जुलाई 2026
साझा करें:
बीजेपी के इस दिग्गज विधायक को हुई 4 साल की जेल, दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़े पूरी खबर

  1. दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा

बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को लगा बड़ा झटका,  दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने हर्ष फायरिंग मामले में  विधायक राजू कुमार सिंह को सुनाई 4 साल की सजा,राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के विधायक राजू कुमार सिंह को 31 दिसंबर, 2018 को नए साल की पार्टी के जश्न के दौरान की गई फायरिंग से हुई मौत के मामले में सुनाई सजा, इसके साथ ही कोर्ट ने मृतक महिला के पति को 25 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का भी दिया आदेश, राजू कुमार सिंह को गैर-इरादतन हत्या (हत्या की श्रेणी में न आने वाली हत्या) का ठहराया गया था दोषी,  इस मामले में जश्न के दौरान फायरिंग के कारण डॉ. अर्चना गुप्ता की हो गई थी मौत , कोर्ट के इस फैसले के बाद BJP विधायक राजू सिंह की विधायकी पर भी है संकट

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal