PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी को एक और झटका, अब बंगाल TMC अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

04 जुलाई 2026
साझा करें:
ममता बनर्जी को एक और झटका, अब बंगाल TMC अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Chandrima Bhattacharya I Tmc I Bengal Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लगातार लग रहे झटके, अब तृणमूल कांग्रेस की दिग्गज नेता और ममता बनर्जी की बेहद करीबी मानी जाने वालीं चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के राज्य अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, गत तीन जून को ही उन्हें बनाया गया था प्रदेश अध्यक्ष, लेकिन मात्र एक महीने के भीतर ही उन्होंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस पद के साथ-साथ सभी सांगठनिक जिम्मेदारियों से दिया इस्तीफा, चंद्रिमा ने न केवल छोडा अध्यक्ष पद, बल्कि पार्टी के बैंक खातों से जुड़े अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की भूमिका और चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी से भी अपना नाम ले लिया है वापस, इस्तीफे की मुख्य वजह माना जा रहा है उनके पुत्र सौरव बसु का हाल ही में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले 'बागी' गुट में शामिल होना, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमों ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा- वह 3 जून 2026 को कालीघाट में हुई बैठक में उन्हें सौंपे गए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद से दे रही हैं इस्तीफा, इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रिमा ने कहा- उन्हें किसी से नहीं है कोई व्यक्तिगत शिकायत, लेकिन जिस तरह से उनके कार्यों और निष्ठा पर उठाए गए सवाल, उसके बाद उनका अध्यक्ष पद पर बने रहना था मुश्किल, जब विश्वसनीयता ही हो सवालों के घेरे में, तो उस स्थिति में वापसी का नहीं उठता कोई प्रश्न 

HMXxQwPaEAATQ6l

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal