पंजाब की राजनीति से जुडी बडी खबर, प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं के बीच दिख रही अंदरूनी लडाई, इसके चलते पंजाब कांग्रेस में टूट के लगाए जा रहे हैं कयास, दरअसल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के अध्यक्ष बने रहने के चलते प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता हैं असंतुष्ट, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हैं असंतुष्ट, बीते दिन चन्नी के घर पर कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की बैठक भी हुई थी आयोजित, इस बैठक में 3 विधायक और 50 से अधिक बडे पार्टी नेता हुए थे शामिल, सभी राजा वारिंग के अध्यक्ष बने रहने से थे असंतुष्ट, इन नेताओं की मांग है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में हो परिवर्तन तभी प्रदेश में बन सकती है कांग्रेस सरकार, प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं के असंतुष्ट होने और पूर्व सीएम चन्नी की नाराजगी पर आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी चन्नी को करते है बहुत पसंद, चरणजीत सिंह चन्नी जब चाहें मिल सकते हैं पार्टी हाई कमान से, माना जा रहा है कि राहुल गांधी असंतुष्ट चन्नी से जल्द करेंगे मुलाकात, आगामी 7 जुलाई को राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दोनों के बीच हो सकती है पंजाब कांग्रेस को लेकर अहम मुलाकात
पंजाब कांग्रेस में टूट की खबरों के बीच अमरिंदर सिंह राजा वारिंग का चन्नी को लेकर बडा बयान

Amarinder Singh Raja Warring I Charanjit Singh Channi I Sukhjinder Singh Randhawa I Panjab Politics I Panjab Congress I Congress I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I









