Breaking News: मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा-अब वह सक्रिय राजनीति नहीं करेंगे, 80 वर्ष की उम्र में उन्हें जो जिम्मेदारियां पार्टी ने दीं, उन्हें निभा चुके हैं और अब जीवन के शेष समय में धर्म रक्षा का कार्य करें, वह सनातन धर्म को भी समझते हैं और भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी समझते हैं, दिग्गी राजा ने आगे कहा- अब उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा करना, मैं 80 साल का हो गया हूं, मेरी पार्टी ने मुझे पांच बार विधायक बनाया, दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा भेजा, इसलिए मैंने कहा कि अब किसी और को अवसर दीजिए, अब मेरा काम धर्म रक्षा है, इसके साथ दिग्गी राजा ने बड़ा एलान करते हुए कहा- वह दशहरे के दिन निकलेंगे अयोध्या यात्रा पर, वही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का राजनीति से कोई संबंध नहीं होगा और इसमें किसी राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा
गांधी परिवार के सबसे करीबी कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने छोड़ी राजनीति! देखें पूरी खबर










