राम मंदिर चढावा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बडा बयान, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा जमकर निशाना, आज सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर की घटना का जिक्र कर सीएम योगी ने कहा- आपने बीते दिनों देखा होगा, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में एक घटना हुई घटित, मंदिर ट्रस्ट ने बड़ी विनम्रता से प्रदेश सरकार को लिखा कि- ऐसी घटना हुई है घटित, समाचार पत्रों, मीडिया में कुछ चीज़ें आ रही हैं सामने, अगर हम सफाई देंगे तो हो सकता है लोगों को विश्वास न हो और हम चाहते हैं कि प्रदेश सरकार एक उच्च स्तरीय कमेटी का करे गठन और सच्चाई आए समाज के सामने, मंदिर में जो काम हुआ उसमें बाहर का काम करवाया उत्तर प्रदेश सरकार ने, मंदिर के अंदर का काम हुआ है जनता जर्नादन के पैसे से, इसकी जांच आप एसआईटी से करवाएं,
हमने तत्काल SIT की गठित, SIT जब तक नहीं हो रही थी गठित, तब तक समाजवादी पार्टी-कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दल कहते थे कि SIT हो गठित, हमने गठित की तो उन्होंने की दूसरी मांगे, उसके बाद पिछले 1 महीने से हमारे पावन धाम अयोध्या को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कैसी मुहीम चला रखी है, SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट आई, ट्रस्ट ने उस पर कार्रवाई कराई लेकिन कैसे एक-एक को किया जा रहा है टारगेट, अयोध्या को किया जा रहा है टारगेट, राम जन्मभूमि को किया जा रहा है बदनाम, कैसे आस्था पर प्रहार करने का कार्य कांग्रेस-समाजवादी पार्टी और कथित धर्मनिरपेक्ष दलों द्वारा देश में बनाया जा रहा है नकारात्मक माहौल, समाजवादी पार्टी के लोग कहते हैं कि अयोध्या में घटना घटित हुई उससे आस्था हुई आहत









