पंजाब कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ नहीं चल रहा ठीक ठाक, पंजाब कांग्रेस के नेताओं की अंदरूनी खिंचतान को दूर करने में जुटे पंजाब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, आज दूसरे दिन भी प्रभारी बघेल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से की बातचीत, प्रभारी बघेल ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी के नेताओं के साथ की अलग-अलग बैठकें, हालांकि इस महत्त्वपूर्ण बैठक में दिल्ली में होने के चलते पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा नहीं हुए शामिल, बैठक में पंजाब कांग्रेस के तीनों वर्किंग प्रेसिडेंट, महासचिवों और संगठन के अन्य पदाधिकारियों से की गई अलग-अलग बातचीत, दोपहर बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी बघेल ने की बैठक, इस बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- पार्टी पूरी तरह है एकजुट और सभी नेता जुटे हैं 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में, प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल लगातार नेताओं से व्यक्तिगत रूप से कर रहे हैं बातचीत, ताकि संगठन को बनाया जा सके और मजबूत, अगले तीन-चार दिनों तक यह मंथन जारी रहेगा और सभी नेताओं से एक-एक कर की जाएगी चर्चा, बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के शामिल नहीं होने के सवाल पर वड़िंग ने कहा- दोनों नेताओं से भूपेश बघेल की फोन पर हो चुकी है बातचीत, वे फिलहाल पंजाब से हैं बाहर और एक-दो दिन में चंडीगढ़ आकर प्रभारी से करेंगे मुलाकात, चुनाव समिति के दोनों चेयरमैन भी जल्द इस प्रक्रिया का बनेंगे हिस्सा, वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर वड़िंग ने कहा- दो जिला अध्यक्ष गए हुए हैं अमरनाथ यात्रा पर, उन्होंने पहले ही लिखित रूप से दे दी थी इसकी सूचना, इसलिए उनकी अनुपस्थिति का नहीं निकाला जाना चाहिए कोई अन्य अर्थ
भूपेश बघेल के महामंथन के बीच बोले राजा वड़िंग- पार्टी पूरी तरह एकजुट, चन्नी-रंधावा संपर्क में

Bhupesh Bhaghel I Amarinder Singh Raja Warring I Charanjit Singh Channi I Sukhjinder Singh Randhawa I Panjab Congress I Panjab Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I









