पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- पंजाब में अभी जो फैसले हुए हैं, उसे लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो हाईकमान के संज्ञान में है, हम उम्मीद करते हैं कि शीघ्र जो मनमुटाव की बात सामने आई है, वो समाप्त हो जाएगी, सभी लोग एक साथ मिलकर मैदान में उतरेंगे और अगली बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने की दिशा में लग जाएंगे, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में जमकर चल रही है अंदरूनी कलह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष के पद से नहीं हटाने पर चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा नहीं है खुश, इसे लेकर पिछले कई दिनों से चन्नी और रंधावा गुट मिलकर कर रहे है बैठकें, अब जल्द ही राहुल गांधी इस मुद्दे पर करेंगे बड़ी बैठक
'अगली बार वहां...'- पंजाब कांग्रेस की कलह पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

- पंजाब कांग्रेस में सब ठीक हो जाएगा! गहलोत ने दिया बड़ा भरोसा









