केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के तीन करीबी अफसरों को एक साथ हटाना बना सियासी चर्चा का विषय, मंत्री भूपेंद्र यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह और आयुष सरन को हटाया गया, पर्यावरण मंत्रालय ने 3 जुलाई को अलग-अलग आदेश किए जारी, केंद्र सरकार ने इन बदलावों की नहीं बताई है वजह, 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमर सिंह को उनके मूल विभाग यानी राजस्व विभाग भेजा गया वापस, अमर सिंह 2021 से भूपेंद्र यादव के साथ कर रहे थे काम, वहीं एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह को भी उनके मूल कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भेजा गया वापस, दूसरे एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी आयुष सरन को भी हटाया गया पद से, मंत्री यादव के करीबी अफसरों को अचानक हटाए जाने पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने साधा निशाना, जूली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के निजी सचिव तथा दो अतिरिक्त निजी सचिवों को हटाए जाने की खबर राजस्थान समेत पूरे देश में बनी हुई है चर्चा का विषय, केंद्रीय मंत्री के स्टाफ में कौन शामिल होगा और किसे हटाया जाएगा, यह निश्चित रूप से केंद्र सरकार का है विशेषाधिकार लेकिन जिस तरह से एक साथ और अचानक की गई है यह कार्रवाई, उसने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह के सवालों और अटकलों को दे दिया है जन्म, इसका सच आना चाहिए सामने
सामने आना चाहिए सच- भूपेंद्र यादव के अफसरों को हटाए जाने पर बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

Bhupendra Yadav I Tika Ram Jully I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Bjp Government I Modi Government I Rajasthan Politics I Indian Politics I Political News I PolitalksNews I Breaking News I








