Tikaram Jully big statement: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में पूरा राजस्थान है, महज हल्की बारिश ने प्रदेश की राजधानी और मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में भाजपा के "विकास मॉडल" की बातें नहीं, उसका असली "धरातल" दिखा दिया, मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि वे बातें नहीं, धरातल पर काम करते हैं, जयपुर की यह हल्की बारिश बता रही है कि भाजपा का पूरा विकास मॉडल का असली "धरातल" यह है, जूली ने आगे कहा- आज प्रदेश की जनता आज कह रही है कि भाजपा राज में जनता के विकास कार्य तो हुए नही, पर भाजपा नेताओं की संपत्ति का विकास जरूर हुआ है, मुख्यमंत्री जी, अब आप ही बताइए, क्या इन्हीं गड्ढों को "डबल इंजन विकास" कहा जा रहा है? या फिर राजस्थान को गड्ढों में धकेलना ही आपकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है?
'सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में पूरा राजस्थान'- टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला

हल्की बारिश में खुली 'विकास मॉडल' की पोल, टीकाराम जूली का बड़ा हमला









