राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- राजस्थान की राजधानी जयपुर अब बनती जा रही है अपराध की राजधानी, प्रदेश के अन्य इलाकों में तो ऐसी घटनाएं लगातार हो ही रही थीं पर अब जयपुर में सरेआम चाकूबाजी, लाठी-डंडों से हमला और लूटपाट साबित करता है कि सरकार का इकबाल पूरी तरह हो चुका है खत्म और गैंग्स को दे दी गई है खुली छूट, आए दिन लूट, मारपीट और गुंडागर्दी हो गई है आम, रोज अखबार ऐसी खबरों से आ रहे हैं भरे, क्या भाजपा सरकार का यही है 'सुशासन'? जयपुर पर्यटकों के लिए रहता है देशभर में टॉप पर, अगर ऐसी घटनाएं यहां होती रहीं तो पर्यटक भी सोचेंगे यहां आने से पहले, राजस्थान की भाजपा सरकार और जयपुर पुलिस कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे?
'जयपुर बन रहा अपराध की राजधानी': कानून-व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I










