प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, अजमेर में पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना यूथ कांग्रेस के पूर्व नेता नरेश राघानी को पड़ा भारी, कृष्णगंज थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद राघानी को पूछताछ के लिए बुलाया थाने, जहां करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नरेश राघानी को किया गया गिरफ्तार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि राघानी ने 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 28 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणियां की थीं, हालांकि बाद में पोस्ट हटा दी गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने उसके स्क्रीनशॉट रख लिए सुरक्षित, वही पुलिस ने आरोपी का मेडिकल भी करवाया है और डिजिटल साक्ष्यों की शुरू कर दी जांच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले की जांच जारी है और जांच में तथ्य सामने आने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं, वहीं इस मामले में भाजपा नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की
PM मोदी और CM भजनलाल पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कांग्रेस का पूर्व नेता हुआ गिरफ्तार

PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाला कांग्रेस का पूर्व नेता गिरफ्तार, CM भजनलाल पर भी की थी टिप्पणी










