लक्ष्मीकांत निषाद की जीवनी (Laxmikant Nishad Biography in Hindi)
Laxmikant Nishad Latest News - लक्ष्मीकांत निषाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक मजबूत और जमीनी ओबीसी चेहरा हैं. वे राज्य में विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विशेष करीबी होने के कारण उन्हें वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया, जिसमें उन्हें एक आसान और बड़ी जीत हासिल हो गई. उन्होंने निवर्तमान भाजपा सांसद व निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद के पुत्र प्रवीण कुमार निषाद को एक बड़े अंतर से पराजित करके यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है. लोकसभा सांसद के तौर पर यह उनकी पहली जीत है. इस लेख में हम आपको लक्ष्मीकांत निषाद के जीवन परिचय (Laxmikant Nishad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
लक्ष्मीकांत निषाद जन्म और परिवार (Laxmikant Nishad Birth & Family)
लक्ष्मीकांत निषाद 'पप्पू' (Laxmikant Nishad) का जन्म 15 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के बेलहर कलां में हुआ था. उनके पिता का नाम सताई प्रसाद (Satai Prasad) और माता का नाम उत्तमा देवी (Uttama Devi) हैं.
उनका विवाह 11 जून 1995 को हीमावंती निषाद (Heamawanti Nishad) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. उन्हें एक बेटा और दो बेटियां है. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं.
लक्ष्मीकांत निषाद हिन्दू है, जबकि जाति से निषाद (OBC) हैं.
उनपर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : 46, बेलहर कलां, मेहदावल संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश - 272270
Mob. 9838548279, 8765955011
लक्ष्मीकांत निषाद की शिक्षा (Laxmikant Nishad Education)
लक्ष्मीकांत निषाद ने वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से राम नरेश चौधरी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट (12वीं) किया.
लक्ष्मीकांत निषाद राजनीतिक करियर (Laxmikant Nishad Political Career)
लक्ष्मीकांत निषाद, जिन्हे लक्ष्मीकांत पप्पू के नाम से भी जाना जाता हैं, को समाजवादी पार्टी का एक जमीनी नेता माना जाता है. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत लगभग ढाई दशक पहले क्षेत्रीय स्तर पर की थी. पहली बार निषाद वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधायक बने. इस चुनाव में सपा ने उन्हें राज्य की मेनहदावल विधानसभा (Menhdawal Assembly) सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें उनकी जीत हुई. उन्होंने अपने निटकतम प्रतिद्वंदी पीस पार्टी के अनिल कुमार त्रिपाठी को लगभग पंद्रह हजार वोटो के अंतराल से पराजित किया और जीतकर पहली बार राज्य में विधायक बनें.
लक्ष्मीकांत निषाद को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी माना जाता हैं. अब यही कारण रहा कि यूपी विधानसभा में अपनी पहली जीत के बाद ही उन्हें अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी उत्तर प्रदेश सरकार में उर्वरक एवं रसद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बनाया गया. एक मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल वर्ष 2012 से 2017 तक रहा.
इसके बाद लक्ष्मीकांत निषाद को वर्ष 2024 के आम चुनाव में 'संत कबीर नगर लोकसभा सीट' के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया. इस बार भी वे अपने पहले ही प्रयास में जीत दर्ज करने में सफल रहें. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में लक्ष्मीकांत निषाद को कुल 4,98,695 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद प्रवीण कुमार निषाद को 4,06,525 मत हासिल हुए. इस चुनाव में लक्ष्मीकांत निषाद को 92,170 जैसे बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, लक्ष्मीकांत निषाद संत कबीर नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
लक्ष्मीकांत निषादकी संपत्ति (Laxmikant Nishad Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार लक्ष्मीकांत निषाद की कुल संपत्ति 3.37 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 23.30 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको लक्ष्मीकांत निषादजीवनी (Laxmikant Nishad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












