PoliTalks News
बायोग्राफी

राम भुआल निषाद की जीवनी | Rambhual Nishad Biography in Hindi

06 जुलाई 2026
साझा करें:
राम भुआल निषाद की जीवनी | Rambhual Nishad Biography in Hindi

Rambhual Nishad Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राम भुआल निषादजीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

राम भुआल निषाद की जीवनी (Rambhual Nishad Biography in Hindi)

Rambhual Nishad Latest News - राम भुआल निषाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, सुल्तानपुर व आस-पास की राजनीति में एक मजबूत ओबीसी चेहरा हैं. मल्लाह जाति से आने वाले राम भुआल ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लड़ा था, जिसमें उनकी एक ऐतिहासिक जीत हुई. उन्होंने सुल्तानपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पराजित करके इस सीट को सपा की झोली में डाल दिया. लोकसभा सांसद के तौर पर यह उनकी पहली जीत है. इस लेख में हम आपको राम भुआल निषाद के जीवन परिचय (Rambhual Nishad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राम भुआल निषाद जन्म और परिवार (Rambhual Nishad Birth & Family)

राम भुआल निषाद 'पप्पू' (Ram Bhual Nishad) का जन्म 25 फरवरी 1960 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बरहलगंज में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री जगदीश निषाद (Shri Jagdish Nishad) और माता का नाम श्रीमती गुलाबी देवी (Smt Gulabi Devi) हैं.

उनका विवाह 24 मई 1982 को मीरा देवी (Mira Devi) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कृषक हैं.

राम भुआल निषाद हिन्दू है, जबकि जाति से निषाद (OBC) हैं.

उनपर 8 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : मकान नंबर- 113 ग्राम-दवनाडीह, पोस्ट-पाण्डेय कोडर, गोला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश - 273412

Mob. 9956581212, 9415066888

राम भुआल निषाद की शिक्षा (Rambhual Nishad Education)

राम भुआल निषाद ने वर्ष 1984 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज, बढलगंज, गोरखपुर से स्नातक (बीए) किया.   

राम भुआल निषाद राजनीतिक करियर (Rambhual Nishad Political Career)

राम भुआल निषाद समाजवादी पार्टी (SP) नेता है. निषाद के राजनीतिक यात्रा की शुरुआत तीन दशक पहले वर्ष 1996 से शुरू हुई थी. उस समय उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लड़ा था, पर हार गए थे. इसके बाद 2002 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर कौड़ीराम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए. हालांकि 2008 के परिसीमन के बाद इस सीट का अस्तित्व ख़त्म हो गया और इसी के स्थान पर गोरखपुर ग्रामीण सीट अस्तित्व में आया. निषाद मायावती सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके है, लेकिन सरकार गिरते ही उन्होंने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया.

निषाद वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बसपा में शामिल हो गए. हालांकि बसपा में शामिल होने से पहले उन्होंने भाजपा से गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था, पर भाजपा के मना करने पर वे बसपा में चले गए. बसपा ने उन्हें गोरखपुर ग्रामीण सीट से अपना उम्मीदवार बनाया पर, वे तीसरे स्थान पर रहे. चुनाव में भाजपा के विजय बहादुर यादव की जीत हुई, जबकि सपा दूसरे स्थान पर रहा.

2014 के लोकसभा चुनाव में राम भुआल निषाद बसपा के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध खड़े हुए थे, पर हार गए. चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे. बाद में, वे एक बार फिर से सपा में शामिल हो गए. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में उन्हें 'सुल्तानपुर लोकसभा सीट' (Sultanpur Lok Sabha constituency) के लिए सपा-इंडी गठबंधन का उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. उन्होंने भाजपा की मेनका गाँधी को तेतालीस हजार से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित किया. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में राम भुआल निषाद को कुल 4,44,330 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी को 4,01,156 मत हासिल हुए. वर्तमान में, राम भुआल निषाद सुल्तानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

राम भुआल निषाद की संपत्ति (Rambhual Nishad Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राम भुआल निषाद की कुल संपत्ति 3.74 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3.63 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  राम भुआल निषादजीवनी (Rambhual Nishad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal