कल्पना सैनी की जीवनी (Kalpana Saini Biography in Hindi)
Kalpana Saini Latest News - डॉ. कल्पना सैनी उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख महिला नेताओं में गिनी जाती हैं. शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से राजनीतिक सफर शुरू करने वाली सैनी वर्तमान में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं. वह राज्य की पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त पद पर भी कार्य कर चुकी हैं. इसके अलावा वह नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की निदेशक सहित उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद की राज्य अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी हैं. भाजपा से लंबे समय से जुड़ी सैनी को वर्ष 2022 में पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. राज्यसभा सांसद के तौर पर वह निर्विरोध चुनी गई. डॉ. कल्पना सैनी उत्तराखंड से राज्यसभा पहुंचने वाली दूसरी महिला नेता हैं. राज्यसभा के इस चुनाव में उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त रहा. इस लेख में हम आपको कल्पना सैनी के जीवन परिचय (Kalpana Saini Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
कल्पना सैनी जन्म और परिवार (Kalpana Saini Birth & Family)
कल्पना सैनी (Kalpana Saini) का जन्म 1 अक्टूबर 1959 को उत्तर प्रदेश के हरिद्वार जिले के रुड़की के शिवदासपुर-तेलीवाला गांव (अब उत्तराखंड) में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री पृथ्वी सिंह विकसित (Late Shri Prithvi Singh Viksit) और माता का नाम श्रीमती कमला देवी (Shrimati Kamla Devi) हैं.
उनके पिता भी सक्रिय राजनीति में थे. उनके पिता पृथ्वी सिंह विकसित ने पहली बार वर्ष 1991 में भाजपा के टिकट पर रुड़की विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और फिर उन्हें उत्तर प्रदेश में सिंचाई राज्यमंत्री बनाया गया था.
कल्पना सैनी का विवाह डॉ. नाथीराम सैनी (Dr. Nathi Ram Saini) से हुआ था. उनके दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी.
कल्पना सैनी धर्म से हिन्दू है, और जाति से सैनी (OBC) है. कल्पना सैनी पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 538, आवास विकास कॉलोनी, रूड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड 247667
फोन.- 01332-297772
वर्तमान पता: 303- स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली 110001
दूरभाष- 23311211,
मोबाइल: 9837944497
कल्पना सैनी की शिक्षा (Kalpana Saini Education)
डॉ. कल्पना सैनी ने मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश से वर्ष 1979 में एमए हिंदी में, वर्ष 1987 में एमए संस्कृत किया, इसी के बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से वर्ष 1984 बी.एड. किया. बाद में, उन्होंने गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार से पी.एच.डी. (डॉक्टरेट) भी किया.
कल्पना सैनी का शुरुआती जीवन (Kalpana Saini Early Life)
डॉ. कल्पना सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र को ही अपना शुरुआती करियर चुना. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक लेक्चरर के रूप में की. वर्ष 1987 में वह गांधी महिला शिल्प विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर बहाल हुई. बाद में वह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के साथ जुड़ गई. राज्यसभा सदस्य बनने से पहले वह नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड की निदेशक और रुड़की की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं. इससे पहले, वह उत्तराखंड राज्य की राज्य सचिव और 2003 से 2005 तक उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद की राज्य अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.
कल्पना सैनी राजनीतिक करियर (Kalpana Saini Political Career)
डॉ. कल्पना सैनी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की राजनीति में अपनी पहचान रखने वाली भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री हैं. उनके पिता पृथ्वी सिंह विकसित भी राजनीति में सक्रिय थे और अविभाजित उत्तर प्रदेश में वर्ष 1991 में सिंचाई राज्यमंत्री थे. अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए कल्पना सैनी भी पहले संघ से और फिर बाद में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई. भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी संगठन के साथ-साथ राज्य सरकार में भी विभिन्न पदों पर काम किया.
कल्पना सैनी का राजनीतिक सफर वर्ष 1995 में रुड़की नगर क्षेत्र में भाजपा पार्षद के रूप में शुरू हुआ. इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया. वह उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सचिव और रुड़की क्षेत्र में पार्टी की जिला अध्यक्ष भी रहीं. इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. वर्ष 2019 में उन्हें उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया. इस पद पर वह 24 जून 2019 से लेकर 30 मई 2022 तक आसीन रही.
कल्पना सैनी के राजनीतिक करियर में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव वर्ष 2022 में आया, जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. जून 2022 को वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं. कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी. इसके बाद 5 जुलाई 2022 को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में अपना कार्यकाल शुरू (पदभार ग्रहण) किया.
कल्पना सैनी पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से दूसरी महिला राज्यसभा सदस्य है. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद वह संसद में विभिन्न समितियों की सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. वर्ष 2024 में उन्हें रक्षा संबंधी संसदीय समिति और सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में शामिल किया गया. इसके अलावा, वह राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सदस्य भी रही हैं. वर्तमान में कल्पना सैनी उत्तराखंड राज्य से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल जुलाई 2022 से जुलाई 2028 तक निर्धारित है.
कल्पना सैनी की संपत्ति (Kalpana Saini Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार कल्पना सैनी की कुल संपत्ति 7.11 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.40 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको कल्पना सैनी जीवनी (Kalpana Saini Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













