PoliTalks News
बायोग्राफी

कैलाश चौधरी की जीवनी | Kailash Choudhary Biography in Hindi

01 सितंबर 2026
साझा करें:
कैलाश चौधरी की जीवनी | Kailash Choudhary Biography in Hindi

Kailash Choudhary Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको कैलाश चौधरी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


कैलाश चौधरी की जीवनी (Kailash Choudhary Biography in Hindi)

Kailash Choudhary Latest News  - कैलाश चौधरी राजस्थान भजापा के ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले नेता हैं. उनकी राजनीतिक सक्रियता राज्य से लेकर केंद्र स्तर तक रही हैं. राजस्थान की बायतू विधानसभा सीट से जीतकर अपनी राजनीतिक करियर आरम्भ करने वाले चौधरी बाद क़े वर्षो में बाड़मेर लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए. वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. इस लेख में हम आपको कैलाश चौधरी के जीवन परिचय (Kailash Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

कैलाश चौधरी जन्म और परिवार (Kailash Choudhary Birth & Family)

कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) का जन्म 20 सितंबर 1973 को राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री तागा राम (Shri Taga Ram) और माता का नाम श्रीमती चुकी देवी (Smt. Chuki Devi) हैं.

उनका विवाह 8 दिसंबर 1992 को श्रीमती रूपोन देवी (Smt. Rupon Devi) से हुआ था. उनके दो बेटे हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी और कृषक हैं.

कैलाश चौधरी हिन्दू है, जबकि जाति से वे जाट हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: जाट कॉलोनी, समदड़ी रोड, बालोतरा, तहसील, बाड़मेर-344022, राजस्थान

दूरभाष: (0298) 2226663,

मोबाइल: 09928608663

वर्तमान पता :22, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, नई दिल्ली - 110011

दूरभाष: (011) 23015410, 23015411

दूरभाष:  (ओ) (011) 23382756, 23782343

फैक्स: (011) 23074190 (ओ)

कैलाश चौधरी की शिक्षा (Kailash Choudhary Education)

कैलाश चौधरी ने वर्ष 1996 में एमबीएस कॉलेज, बालोतरा से स्नातक (बीए) किया.

कैलाश चौधरी राजनीतिक करियर (Kailash Choudhary Political Career)

कैलाश चौधरी राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र के जमीनी नेता हैं. सक्रिय राजनीति में आने के बाद पहली बार वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क़े टिकट पर वर्ष 2013 राजस्थान विधानसभा चुनाव में बायतू से चुने गए. राज्य की बायतू विधानसभा सीट बालोतरा जिले में पड़ती है. इस जिले का गठन अगस्त 2023 में हुआ हैं. पहले यह राज्य क़े बाड़मेर जिले का हिस्सा हुआ करता था. राज्य क़े बायतू विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने क़े बाद उनका कार्यकाल पुरे पांच वर्ष, यानि 2013 से 2018 तक रहा. किसान परिवार से आने क़े कारण उन्हें इन्ही वर्षो में राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया. 

इसी क़े बाद भाजपा ने उन्हें 2019 क़े लोकसभा चुनाव में बाड़मेर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया, जिसमें उनकी जीत हुई. मई 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से रहा. कर्नल मानवेंद्र सिंह 2018 से पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे और वे भाजपा क़े टिकट पर वर्ष 2004 क़े लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट से सांसद भी चुने जा चुके हैं. लेकिन वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्यॉइन कर ली. हालांकि, अब वे फिर से भाजपा में शामिल हो चुके हैं. 

वर्ष 2019 में कैलाश चौधरी ने मानवेंद्र सिंह को 3,23,808 मतों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. जहाँ कैलाश चौधरी को 8,46,526 वोट मिले, तो वही कर्नल मानवेंद्र सिंह को 5,22,718 मत प्राप्त हुए. इस जीत के साथ वे 17वीं लोकसभा के सदस्य बने. कैलाश चौधरी को मोदी सरकार क़े दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में भी जगह मिली. चौधरी ने 31 मई 2019 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली और वे इस पद जून 2024 तक आसीन रहे. भाजपा ने 2024 क़े लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कैलाश चौधरी को बाड़मेर से टिकट दिया, पर इस बार वे कांग्रेस क़े उम्मेदा राम बेनीवाल से पराजित हो गए. इस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी दूसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, कैलाश चौधरी राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हैं.

कैलाश चौधरी की संपत्ति (Kailash Choudhary Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कैलाश चौधरी की कुल संपत्ति 72 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको कैलाश चौधरी जीवनी (Kailash Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal