PoliTalks News
बायोग्राफी

बृजेंद्र सिंह ओला की जीवनी | Brijendra Singh Ola Biography in Hindi

29 सितंबर 2026
साझा करें:
बृजेंद्र सिंह ओला की जीवनी | Brijendra Singh Ola Biography in Hindi

Brijendra Singh Ola Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको बृजेंद्र सिंह ओला जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


बृजेंद्र सिंह ओला की जीवनी (Brijendra Singh Ola Biography in Hindi)

Brijendra Singh Ola Latest News  - बृजेंद्र सिंह ओला राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. वे झुंझुनू के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के पुत्र हैं. पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने झुंझुनू की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और वर्ष 2008 से लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे. विधायक से लेकर राजस्थान सरकार में मंत्री और फिर लोकसभा सांसद तक का सफर तय करने वाले ओला ने प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर झुंझुनू सीट से जीत दर्ज कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 18,235 मतों के अंतर से हराया. इस लेख में हम आपको बृजेंद्र सिंह ओला के जीवन परिचय (Brijendra Singh Ola Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

बृजेंद्र सिंह ओला जन्म और परिवार (Brijendra Singh Ola Birth & Family)

बृजेंद्र सिंह ओला (Brijendra Singh Ola) का जन्म 1 जुलाई 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिरावा तहसील के अरदावता गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम सिस राम ओला (Sis Ram Ola) और माता का नाम शोबाई (Shobai) हैं.

उनका विवाह 15 मार्च 1975 को डॉ. राज बाला (Dr Raj Bala) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी अपने वयवसाय से जुड़ी हैं.

बृजेंद्र सिंह ओला धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से जाट हैं. 

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  अरड़ावता, तह.- चिड़ावा जिला- झुंझुनू राजस्थान - 333027

मोबाइल:  9414647706,

फोन : 0141-2223867,

वर्तमान पता: 1, एचसी माथुर लेन, नई दिल्ली - 110001 

मोबाइल:  9414081001, 9499100323

बृजेंद्र सिंह ओला की शिक्षा (Brijendra Singh Ola Education)

बृजेंद्र सिंह ओला ने वर्ष 1974 में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) किया और फिर वर्ष 1983 में इसी विश्वविद्यालय से एलएलबी की.

बृजेंद्र सिंह ओला राजनीतिक करियर (Brijendra Singh Ola Political Career)

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ओला  (Ex. Rajasthan MP Brijendra Singh Ola) की राजनीतिक यात्रा राजस्थान की झुंझुनू की राजनीति से शुरू हुई. राजनीतिक परिवार से आने वाले ओला का पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी समृद्ध रहा. उनके पिता शीशराम ओला झुंझुनू से लंबे समय तक विधायक और लोकसभा सांसद सहित कुछ समय के लिए केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. बृजेंद्र सिंह के पिता शीशराम ओला 1957 से 1990 तक और फिर 1993 से 1996 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया. 1980 से 1990 के दौरान वे राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे. बाद में, वे 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 1996 से 1997 तक रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार सहित) और 1997 से 1998 तक उन्होंने जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार सहित) के रूप में कार्य किया. फिर वे लगातार 12वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के लिए झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए.

उन्ही के पदचिन्हो पर चलते हुए उनके पुत्र बृजेंद्र सिंह ओला ने राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज की. वर्ष 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में बृजेंद्र सिंह ओला ने कांग्रेस के टिकट पर झुंझुनू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज पहली बार विधायक बने. इसके बाद वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें जीत हासिल हुई. वर्ष 2018 में भी उन्होंने झुंझुनू सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी और भाजपा के राजेंद्र सिंह भांबू को 40,565 मतों के अंतर से हराया.

इस तरह बृजेंद्र सिंह ने 2008, 2013, 2018 और 2023 के चार विधानसभा चुनावों में झुंझुनू सीट से कांग्रेस के टिकट पर लगातार जीत दर्ज की. इसी क्रम में वे राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे. दिसंबर 2009 से नवंबर 2011 तक उन्होंने राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम किया. इसके बाद नवंबर 2011 से दिसंबर 2013 तक भी वे राज्य सरकार में मंत्री रहे. वर्ष 2021 में उन्हें परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया, जो दिसंबर 2023 तक जारी रहा.

विधानसभा में चार लगातार जीत के बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह ओला को झुंझुनू लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 18,235 मतों के अंतर से हराया. ओला को 5,53,168 वोट मिले, जबकि शुभकरण चौधरी को 5,34,933 मत प्राप्त हुए. वर्तमान में. बृजेंद्र सिंह ओला 18वीं लोकसभा में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद है.

बृजेंद्र सिंह ओला की संपत्ति (Brijendra Singh Ola Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार बृजेंद्र सिंह ओला की कुल संपत्ति 16.02 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3.27 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको बृजेंद्र सिंह ओला जीवनी (Brijendra Singh Ola Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal