PoliTalks News
बायोग्राफी

अमरा राम की जीवनी | Amraram Biography in Hindi

01 अक्टूबर 2026
साझा करें:
अमरा राम की जीवनी | Amraram Biography in Hindi

Amraram Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अमरा राम जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


अमरा राम की जीवनी (Amraram Biography in Hindi)

Amraram Latest News  - अमरा राम राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. सीकर की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले अमरा राम ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और आगे चलकर सरपंच से लेकर चार बार विधायक और फिर लोकसभा सांसद तक का सफर तय किया. वर्ष 1993 में पहली बार राजस्थान विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने करीब दो दशक तक राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई. किसान और ग्रामीण मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले अमरा राम वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सीकर सीट से जीत दर्ज कर पहली बार संसद पहुंचे. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को 72,896 मतों के अंतर से हराया. इस लेख में हम आपको अमरा राम के जीवन परिचय (Amraram Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अमरा राम जन्म और परिवार (Amraram Birth & Family)

अमरा राम (Amra Ram) का जन्म 5 अगस्त 1955 को राजस्थान के सीकर जिले के मुंडवारा में हुआ था. उनके पिता का नाम डल्ला राम (Dalla Ram) और माता का नाम रामी देवी (Rami Devi) हैं.

उनका विवाह 5 मार्च 1976 को सोहानी देवी (Sohani Devi) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  सुभाष कॉलोनी, रोडवेज बस डिपो के पास, देवीपुरा, सीकर, राजस्थान - 332001

मोबाइल:  9414663463,9610002624

वर्तमान पता: फ्लैट नंबर 34, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली 110011

अमरा राम की शिक्षा (Amraram Education)

अमरा राम की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मुंडवारा से शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए सरकारी श्री कल्याण विद्यालय में दाखिला लिया. वर्ष 1973 में, उन्होंने श्री कल्याण सरकारी महाविद्यालय से बीएससी किया. वर्ष 1976 में उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) किया. फिर वर्ष 1979 में श्री कल्याण सरकारी महाविद्यालय से ईएएफएम (अर्थशास्त्र, लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन) में विशेषज्ञता के साथ एमकॉम किया.

अमरा राम राजनीतिक करियर (Amraram Political Career)

अमरा राम का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ. कॉलेज के दिनों में वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े और वर्ष 1979 में सीकर के श्री कल्याण राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए.  उस समय, श्री कल्याण सरकारी कॉलेज छात्रों की संख्या के आधार पर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा कॉलेज था. इसके बाद वे ग्रामीण और किसान राजनीति में सक्रिय हुए तथा वर्ष 1982 से 1992 तक मुंडवाड़ा के सरपंच रहे. बाद के वर्षो में वे राज्य की चुनावी राजनीति में आ गए और वर्ष 1985 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और 10,281 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

इसके बाद वर्ष 1993 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीपीआई(एम) के टिकट पर धोद विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने. इसके बाद वर्ष 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने धोद सीट से जीत दर्ज की और लगातार तीन बार विधायक रहे. वर्ष 2008 में उन्होंने राज्य की दांतारामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के नारायण सिंह को हराकर चौथी बार राजस्थान विधानसभा पहुंचे. वर्ष 2008 में दांतारामगढ़ से जीत के बाद वे 2013 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से मैदान में उतरे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे.

लोकसभा चुनाव की राजनीति में अमरा राम ने पहली बार वर्ष 1996 में सीकर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद भी वे सीकर की संसदीय राजनीति में सक्रिय रहे और अलग-अलग चुनावों में लोकसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरते रहे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे सीकर से सीपीआई(एम) के उम्मीदवार थे, लेकिन फिर तीसरे स्थान पर रहे और तब भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती विजयी रहे थे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई(एम) ने अमरा राम को एक बार फिर सीकर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्हें 6,59,300 वोट मिले, जबकि भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को 5,86,404 मत प्राप्त हुए. अमरा राम ने 72,896 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया और 18वीं लोकसभा में सीकर का प्रतिनिधित्व करने लगे. वर्तमान में वे राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद हैं.

अमरा राम की संपत्ति (Amraram Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अमरा राम की कुल संपत्ति 40.50 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको अमरा राम जीवनी (Amraram Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal