अलका गुर्जर की जीवनी (Alka Gurjar Biography in Hindi)
Alka Gurjar Latest News - डॉ. अलका गुर्जर राजस्थान भाजपा की एक वरिष्ठ नेत्री हैं. तीन दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय रहने वाली गुर्जर राजस्थान के 14वीं विधानसभा चुनाव में दौसा जिले कि बांदीकुई सीट से विधायक चुनी गई थी. पार्टी में रहते हुए उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया हैं. राजस्थान में पार्टी संगठन में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई हैं. वह दिल्ली में भाजपा की सह-प्रभारी के रूप में भी काम कर चुकी हैं जबकि इस समय वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव हैं. संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जून 2026 में राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए गुर्जर को अपना उम्मीदवार घोषित किया. डॉ. अलका गुर्जर के राज्यसभा उम्मीदार के तौर पर नामित होने से यह संदेश जाता हैं कि पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करती हैं. इस लेख में हम आपको अलका गुर्जर के जीवन परिचय (Alka Gurjar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
अलका गुर्जर जन्म और परिवार (Alka Gurjar Birth & Family)
अलका गुर्जर (Alka Gurjar) का जन्म 21 फरवरी 1961 को राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में हुआ था.
उनका विवाह भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व पंचायती राज मंत्री नाथू सिंह गुर्जर से हुआ है. अलका गुर्जर धर्म से हिन्दू है और जाति से गुर्जर हैं.
अलका गुर्जर की शिक्षा (Alka Gurjar Education)
अलका गुर्जर ने एमए, एलएलएम और पीएचडी की है.
अलका गुर्जर का शुरुआती जीवन (Alka Gurjar Early Life)
पढ़ाई-लिखाई में अग्रणी रहने वाली अलका गुर्जर का शुरूआती जीवन राजनीति से दूर रहा हैं, हालांकि उनका झुकाव राजनीति की ओर अवश्य रहा. सम्भव है, इसी कारण उन्होंने लगी नौकरी छोड़ दी. अलका गुर्जर का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानि आरएसी में हो गया था. उन्होंने बाकायदा ट्रेनिंग भी पूरी की, पर बाद में उन्होंने नौकरी ज्यॉइन नहीं की. और फिर इसी के बाद वे सक्रिय राजनीति में आ गई.
अलका गुर्जर राजनीतिक करियर (Alka Gurjar Political Career)
अलका गुर्जर के राजनीतिक करियर की शुरुआत नब्बे के दशक में हुई थी. गुर्जर 1995 में राजस्थान के टोंक जिला परिषद की सदस्य बनी. पांच वर्ष बाद यानि 2000 में जयपुर जिला की जिला परिसद की सदस्य चुनी गई. भाजपा में रहते हुए वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही. इससे जयपुर व आस-पास में उनकी पहचान एक जानी-मानी नेत्री के रूप में हो गई. जिसके बाद उन्होंने पार्टी के भीतर कई पदों पर कार्य किया. उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा में भी समय समय पर कई पदों अपनी जिम्मेदारी निभाई.
पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2013 में हुए राजस्थान की 14वीं विधानसभा चुनाव में बांदीकुई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. विधायक बनने के बाद उनकी पहचान राज्यस्तर पर हुई. उन्होंने क्षेत्र के लिए लगातार आवाज उठाई और विशेषकर संगठन में महिलाओ की भागीदारी को बढ़ाने में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
इसी के बाद, जून 2026 में भाजपा ने अलका गुर्जर को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया. पार्टी के द्वारा उनको उम्मीदवार बनाने के कई महत्वपूर्ण कारण हैं, वे पार्टी में तीन दशक से भी अधिक समय से सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम रही हैं. दूसरा महत्वपूर्ण कारण यह हैं कि अलका गुर्जर का परिवार शुरू से भाजपा से जुड़ा हैं. उनके पति नाथू सिंह गुर्जर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. स्वयं अलका गुर्जर भी वर्तमान में, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली की सह-प्रभारी हैं. राज्य की पूर्व विधायक होने के अलावा गुर्जर राजस्थान में भाजपा की प्रवक्ता और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. अब यही कारण हैं कि पार्टी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया हैं.
इस लेख में हमने आपको अलका गुर्जर जीवनी (Alka Gurjar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












