देशभर में कांग्रेस इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रही है प्रदर्शन, इसी बीच दिल्ली में आज आयोजित हुई कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक, इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ट नेता रहे मौजूद, बैठक में शामिल होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आज CWC की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का है स्पष्ट मत कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस को एक निर्णायक लड़ाई के लिए रहना चाहिए तैयार, वोट चोरी से लेकर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों तक, जनहित से जुड़े हर सवाल पर कांग्रेस मजबूती से अपनी आवाज़ उठाती रहेगी
CWC में कांग्रेस का बड़ा मंथन, सचिन पायलट बोले- निर्णायक लड़ाई के लिए रहें तैयार

Sachin Pilot I Congress Working Committee I Cwc I Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










