कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक से जुडी बड़ी खबर, आज दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक, बैठक में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई एक पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए किया बड़ा दावा, पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राहुल गांधी ने कहा- जब मैंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को कहा कि मैं इसका कर रह हूँ विरोध, फिर भी आप कर रहे हैं नियुक्ति, ये कैसे हो रहा है? इसके बाद पीएम मोदी ने कहा- वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी करती थी, फिर राहुल गांधी ने जवाब दिया, इंदिरा जी सत्ता से बाहर चली गई थी, इस पर पीएम मोदी ने कहा- हमें पता है, हम जाएँगे तो आप आएँगे सत्ता में, इस कहानी को बताते हुए राहुल गांधी ने बैठक में कहा- पीएम मोदी को भरोसा है कि उनके बाद हम आएँगे सत्ता में, मुझे पता है आप मुझ पर नहीं करते भरोसा, लेकिन अभी जो मैंने बात कही वैसे ही आप मुझ पर करिए भरोसा











