PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालिया नाग’- INDIA गठबंधन की बैठक पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज

29 सितंबर 2026
साझा करें:
‘सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालिया नाग’- INDIA गठबंधन की बैठक पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन की बैठक पर दिया बड़ा बयान, लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा- मैं कहता हूं, सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालिया नाग, यह तीनों पार्टियां बैठक में जाएं या न जाएं, तीनों भाजपा की विरोधी पार्टियां हैं, यह तीनों एक साथ मिलकर के लड़ेंगी 2027 का चुनाव, तब भी हारेंगी, अलग-अलग लड़ेंगी, तब भी हारेंगी, तीसरी बार भाजपा की बनेगी सरकार, इसलिए यह किस बैठक में जा रहे हैं, किस बैठक में नहीं जा रहे, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा-  दूसरा वे जिस विषय पर बैठक कर रहे हैं वो पूरी तरह से बकवास है, उन्हें जब चुनाव में विजय मिल जाती है तो यही मुद्दा उनके लिए सही हो जाता है,  जो भाजपा विरोधी दल हैं, ये मीठा-मीठा गप्प कर जाते हैं और तीखा-तीखा थू कर देते हैं, इसके साथी ही उपमुख्यमंत्री मौर्या ने आगे CM रेवंत रेड्डी के बयान 'शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान हैं' पर कहा- देखिए, हम तो राम, कृष्ण, विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ के नारे के आंदोलन के अंदर से निकले हुए लोग हैं, अभी तो रामलला का भव्य मंदिर बन गया है, भगवान कृष्ण का और भगवान शिव का मंदिर बनना बाकी है और कांग्रेस का कोई नेता क्या बयान देता है, उससे भाजपा पर मैंने कहा प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन अगली बार तेलंगाना में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal