कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिया बड़ा बयान, कल सुबह 11 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, वही इस बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नहीं रहेंगे खुद मौजूद, हालांकि उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। वही आज मीडिया से बात करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने INDIA गठबंधन की बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल न होने के सवाल पर कही बड़ी बात, कहा- मैंने परसों अखिलेश यादव से बात की थी, कल कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे बात की, कल उन्हें राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करना है, इसी वजह से वह व्यक्तिगत रूप से नहीं आ पा रहे हैं, वह आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कल नामांकन दाखिल करने की तैयारियों के कारण दिक्कत हो रही है, इसी वजह से वह शामिल नहीं हो रहे हैं, उनकी पार्टी के नेता शामिल हो रहे हैं
INDIA Alliance Meeting, Akhilesh Yadav, KC Venugopal, INDIA Alliance, Samajwadi Party











