उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ उठापटक का दौर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य हीरा ठाकुर आज कांग्रेस में हुए शामिल, हीरा ठाकुर ने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद और सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, कांग्रेस में शामिल होने के बाद हीरा ठाकुर ने कहा- राहुल गांधी ने जातिगत गणना के लिए लडी बहुत बड़ी लड़ाई, लेकिन जब जनगणना का आया एजेंडा तो उसमें पिछड़ी जातियों के साथ कर दिया गया धोखा, बता दें हीरा ठाकुर करीब 12 साल तक विधान परिषद के रह चुके हैं सदस्य, ठाकुर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के थे उपाध्यक्ष भी और इस भूमिका में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा था प्राप्त, हीरा ठाकुर अति-पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए उठाते रहे हैं आवाज, इसके साथ ही राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच नामक संगठन भी करते हैं संचालित
UP चुनाव से पहले BJP को बडा झटका, कांग्रेस में शामिल हुआ भाजपा का ये दिग्गज नेता

Up Politics I Up Election 2027 I Up Vidhansabha Chunav I Up Congress I Up Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I










