कांग्रेस कार्यकर्ता के इशारे पर प्रियंका ने रुकवाई कार, आधे घन्टे तक रुकी खेत में, बंशी को दिया आशीर्वाद: तीन दिन की निजी यात्रा पर रविवार को रणथंभौर आईं हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, रविवार को सड़क मार्ग से लालसोट से सवाईमाधोपुर जाते समय हुआ दिलचस्प वाक्या, बामनवास विधानसभा क्षेत्र के टोंड गांव में प्रियंका गांधी वाड्रा की कार को देख एक कार्यकर्ता ने हाथ दिखाकर रुकने का किया इशारा, कार्यकर्ता का इशारा देख प्रियंका गांधी ने भी फौरन रुकवाई कार, टोंड गांव निवासी किसान बंशी मीणा हाथ से रुकने का इशारा कर रुकवाई थी प्रियंका की कार, इसके बाद प्रियंका गांधी ने बंशी से जाना क्षेत्र का हाल और स्थानीय बसमस्याओं की ली जानकारी, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के खेत पर आधे घंटे तक रहीं प्रियंका गांधी, इस दौरान को कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था प्रियंका के साथ, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंशी मीणा को दिल्ली आने का भी दिया आमंत्रण, बंशी ने बताया कि उसको प्रियंका गांधी के सवाई माधोपुर दौरे की थी सूचना, इसलिए वो मेगा हाईवे पर आकर खड़ा हो गया, और जब प्रियंका की कार उसके सामने से गुजरी तो बंशी ने हाथ दिखाकर रुकने का किया इशारा किया, इस दौरान बंशी ने लिया प्रियंका गांधी से आशीर्वाद

img 20211129 wa0221
img 20211129 wa0221
Google search engine