PoliTalks News
बड़ी खबर

चंद्रयान-3 से उतरे हुए यात्रियों को अशोक चांदना का सलाम! बयान देकर फंसे मंत्री

24 अगस्त 2023
साझा करें:
चंद्रयान-3 से उतरे हुए यात्रियों को अशोक चांदना का सलाम! बयान देकर फंसे मंत्री

Ashok Chandna viral Statement: भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस सफलता को देश का बच्चा बच्चा सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन जश्न के इस माहौल को फीका किया है राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने. मंत्री चांदना ने एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए उससे उतरने वाले यात्रिकों को भी सलामी देते हुए अपनी फजीहत करवा ली. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद उनके नाम से मीम बनने लगे हैं. यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. … Read more

Ashok Chandna viral Statement: भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस सफलता को देश का बच्चा बच्चा सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन जश्न के इस माहौल को फीका किया है राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने. मंत्री चांदना ने एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई देते हुए उससे उतरने वाले यात्रिकों को भी सलामी देते हुए अपनी फजीहत करवा ली. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद उनके नाम से मीम बनने लगे हैं. यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ऐसा बयान देकर चांदना ने राजस्थान की करवा बेज्जती करा दी है. उनके वीडियो वायरल होने के बाद सांसद दीया कुमारी और सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने भी मंत्री चांदना का मजाक उड़ाया है.

यह भी पढ़ें: अगर कांग्रेस ने फतह किया मध्यप्रदेश का किला तो वहां दिखेगा ‘राजस्थान मॉडल’!

दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा बुधवार को मिशन मून के अंतर्गत अंतरिक्ष में छोड़े गए चंद्रयान-3 ने एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की है. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला और चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है. देश की इस सफलता के लिए सभी दिग्गजों ने अपने अपने शब्दों में देश की जनता एवं देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इस घटना पर जब गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना को पूछा गया तो उन्होने कहा, ‘हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई…तो जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस व स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.’

देखें वीडियो :- 

अब अपने इस बयान की वजह से अशोक गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं. राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने लिखा है, ‘राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं. मंत्री जी, ये चंद्रयान है. गगनयान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ चांद पर जाएगा.’

वहीं जयपुर ग्रामीण से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना के बयान पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘घमंडिया ठगबंधन स्पेशल !! चंद्रयान पर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना जी और बिहार के मुख्यमंत्री जी का ज्ञान देखकर क्या कहेंगे आप?’

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने मंत्री महोदय की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, ‘मैं, पत्रकार अंजना ओम कश्यप और चित्रा त्रिपाठी अभी चंद्रमा पर ही हैंं ये दोनों इन्वर्टर लाने गए हैं… लाइट का मसला है वहां’.

एक यूजर ने मंत्री महोदय से पूछा है कि वो क्या पढ़ें लिखे हैं?

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा है कि ये हमारी राजस्थान सरकार के खेल मंत्री हैं!

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें