PoliTalks News
बड़ी खबर

अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान पर फिर भड़के दिग्गज, आत्ममंथन की बताई जरुरत

16 फ़रवरी 2022
साझा करें:
अश्विनी कुमार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आलाकमान पर फिर भड़के दिग्गज, आत्ममंथन की बताई जरुरत

Politalks.News/Ashvinilumar. कांग्रेस की कलह फिर से खुलकर सामने आ गई है. पंजाब में विधानसभा चुनाव के पांच दिन पहले ही वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने (Ashwani Kumar quits congress) के बाद जी-23 के नेताओं के निशाने पर आलाकमान (Congress President) आ गया है. इन दिग्गजों ने एक बार फिर आलाकमान को नसीहत दी है. पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस से अलग होने पर कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया.  आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘यह कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा नहीं है’. मनीष तिवारी, (Manish Tiwari) भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (bhupendra Hudda) और आनंद शर्मा (Aanand sharma) ने भी आलाकमान को निशाने पर लिया है. एक दिग्गज … Read more

Politalks.News/Ashvinilumar. कांग्रेस की कलह फिर से खुलकर सामने आ गई है. पंजाब में विधानसभा चुनाव के पांच दिन पहले ही वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने (Ashwani Kumar quits congress) के बाद जी-23 के नेताओं के निशाने पर आलाकमान (Congress President) आ गया है. इन दिग्गजों ने एक बार फिर आलाकमान को नसीहत दी है. पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस से अलग होने पर कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया.  आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘यह कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा नहीं है’. मनीष तिवारी, (Manish Tiwari) भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (bhupendra Hudda) और आनंद शर्मा (Aanand sharma) ने भी आलाकमान को निशाने पर लिया है. एक दिग्गज ने तो यहां तक कह दिया कि 5 राज्यों के चुनाव के बाद कांग्रेस में बड़े बदलाव होना तय है. हालांकि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से इस पर कोई बयान अब तक नहीं आया है.

नेताओं का पार्टी छोड़ना चिंता का विषय- आजाद
कांग्रेस के G-23 के अगुवा माने जाने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, ‘एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और यह चिंता का विषय है. मुझे लगता है कि चौथे या पांचवे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी छोड़ी है, वहीं देशभर में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दूसरी पार्टी का साथ पकड़ लिया है’.

यह भी पढ़ें- ED वालों हिम्मत हो तो आओ मेरे घर, मैं हूँ नंगा आदमी, दिल्ली जाओ या बाइडेन के पास, छोडूंगा नहीं- राउत

‘…कुछ कमी होगी तभी बड़े नेता छोड़ रहे हैं पार्टी’
गुलाम नबी आजाद कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य हैं और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. आजाद ने कहा कि, ‘लोगों के जाने के पीछे वजह तलाशनी जरूरी है. ये नहीं कहना चाहिए कि किसी पार्टी या फिर किसी अकेले शख्स की वजह से लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, पार्टी में जरूर कुछ कमी होगी जिससे बड़े नेताओं को परेशानी हो रही है’

पार्टी को आत्ममंथन की जरुरत- तिवारी
लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि, ‘इस समय पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है’. तिवारी ने पार्टी छोड़ने को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. आपको बता दें कि ये तीनों ही नेता जी 23 में शामिल हैं जिन्होंने अगस्त 2020 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी में बदलवा करने के लिए पत्र लिखा था.

अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना दुखद- हुड्डा
वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने की खबर दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से हैं और मेरे पुराने दोस्त हैं’

चार दशक काम कर पार्टी छोड़ना चिंता का विषय- आनंद शर्मा
राज्यसभा के डिप्टी लीडर आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने से दुखी हूं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी के लिए चार दशक काम करने वाले ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया. ये सबके लिए चिंता का विषय है’. पार्टी के एक दिग्गज नेता ने कहा कि, ‘अगर 5 विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ा नुकसान होता है तो बड़े बदलाव हो सकते हैं’.

यह भी पढ़े: सपा सरकार में बनते थे कट्टे-छर्रे, अब बन रहे गोले जो पाकिस्तान को देते हैं जवाब- शाह का अखिलेश पर निशाना

कांग्रेस के सीनियर नेता अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. करीब 46 साल कांग्रेस में रहे अश्विनी कुमार ने इस्तीफे के बाद कहा है कि, ‘पंजाब विधानसभा चुनाव में नतीजे चौंकाने वाले होंगे, क्योंकि वहां कांग्रेस चुनाव हार रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है’. अश्विनी ने कहा कि, ‘देश और समाज की सेवा अगर पार्टी में रहकर नहीं की जा सकती तो पार्टी में रहना बेहतर नहीं है’. क्या अश्विनी जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधियाऔर आरपीएन सिंह की तरह बीजेपी में जाएंगे? इस सवाल पर अश्विनी ने कहा कि, ‘उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है, ना ही बीजेपी में जाने की बात की है. ना वह किसी नेता के संपर्क में हैं. लेकिन वह क्या फैसला लेंगे, इसपर आने वाले कुछ दिनों में फैसला लेंगे’.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal