पॉलिटॉक्स न्यूज. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से पंगे पर पंगे ले रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से शुरु हुए उनके ये पंगे अभी तक खत्म नहीं हो रहे. अब कंगना ने नया पंगा लिया है डायरेक्ट अनुराग कश्यप से. कंगना ने अनुराग को मिनी महेश भट्ट बोल दिया. इससे पहले अनुराग ने कंगना के एक इंटरव्यू पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसे बेहद डरावना बताया था. अनुराग की यह बात कंगना को बुरी लग गई और उन्होंने बिना समय गंवाए अपना रिएक्शन भी दे दिया.
यह भी पढ़ें: आखिर कंगना रानोत की ये अपील सोशल मीडिया पर क्यों हो रही वायरल
दरअसल, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कंगना रानौत के एक इंटव्यू पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने टवीटर हैंडल पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किया. उन्होंने कंगना की बातों को बकवास बताया. अनुराग ने लिखा, ‘कल कंगना का इंटरव्यू देखा. एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी.. मेरी हर फ़िल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता. अभी उसका यह डरावना इंटर्व्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है.’
कल कंगना का interview देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फ़िल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यह डरावना इंटर्व्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है https://t.co/sl55GsO9v5
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) July 20, 2020
अपने अगले ट्वीट में अनुराग ने कहा, ‘सफलता और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहे वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर. मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए, ये बात मैंने 2015 से पहले उसके मुंह से कभी नहीं सुनी. अब बात यहां तक आ पहुंची है कि जो मेरे साथ नहीं है, वो सब मतलबी और चापलूस हैं.’

अनुराग ने आगे लिखा कि जो अपने सभी निर्देशकों को गाली देती है, सभी सह कलाकारों के रोल काटती है, जिसके साथ उसके कोई भी पुराने निर्देशक जो सभी कंगना को सराहते थे अब उसके साथ काम करने से दूर भागते हैं.’

अनुराग ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘यह ताक़त जो कंगना को लगता है उसने कमायी है, दूसरों को दबाने की, लेकिन उन्होंने कंगना को आइना न दिखाकर उसे सिर पर चढ़ा के अपने आप को खत्म कर रही है. मुझे और कुछ नहीं कहना है. क्या बकवास कर रही है ये? कुछ भी बेसिरपैर बोल रही है. इन सब का अंत यहीं होगा. चूंकि मैं उसे बहुत मानता हूं लेकिन यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है.’
मैं बोलूँगा @KanganaTeam ।बहुत हो गया। और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है की हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है । बाक़ी तुम्हारी मर्ज़ी, मुझे जो गाली बकनी है बको ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) July 20, 2020
अनुराग ने आगे कहा कि बाकी बोलें ना बोलें, मैं तो बोलूंगा कि कंगना.. अब बहुत हो गया. अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है की हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है. बाक़ी तुम्हारी मर्ज़ी. मुझे जो गाली बकनी है बको.’
यह भी पढ़ें: ‘सेकुलरिज्म का पाठ पढ़ाने वाले अब चुप क्यों हो गए’
इस पर जवाब देते हुए कंगना ने अपनी सारी भड़ास निकाल दी. कंगना ने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा- ‘ये रहे मिनी महेश भट्ट, जो कंगना को अकेली और झूठे लोगों से घिरी हुई बता रहे हैं. ये लोग कंगना का इस्तेमाल कर रहे हैं, एंटी-नेशनल्स, अर्बन नक्सल्स जो आतंकवादियों को बचाते हैं और अब मूवी माफिया को सुरक्षा दे रहे हैं.’
Here is mini Mahesh Bhatt telling Kangana she is all alone and surrounded by fake people who are using her, anti nationals, urban naxals the way they protect terrorists now protecting movie mafia 👏👏👏 https://t.co/PjP9JJ3Ymy
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 21, 2020
कंगना ने अपने एक और ट्वीट कर अपने गुस्से को जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि खून के प्यासे आतंकवादी प्रमोटर्स अर्बन नक्सल्स और एंटी-नेशनल्स आज पूरी तैयारी के साथ आए हैं, वे अपने आपको स्थापना विरोधी कहते हैं लेकिन अब वे एक अकेली योद्धा के खिलाफ खड़े हैं उन लोगों को बचाने के लिए जिन्होंने सुशांत को मानसिक और भावनात्मक तौर पर आहत किया, क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा जब सुशांत को बुली किया जा रहा था या उसे मार दिया गया?’
Blood thirsty terrorism promoters urban naxals & anti nationals hv come out in full force,dey call themselves anti establishment bt nw ganging up on a lone warrior to protect people who psychologically &emotionally lynched Shushant,did dey say a word when he ws bullied & killed?
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 21, 2020










