



Day: July 22, 2020


सीएम गहलोत के भाई की कंपनी ने किया घोटाला – हनुमान बेनीवाल, राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बोले हनुमान बेनीवाल, कहा- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई की कंपनी द्वारा जोधपुर में किये गए फर्टिलाइजर स्कैम से साबित होता है की गहलोत जी किसान विरोधी है, बिहार में चारा घोटाला की तर्ज पर यह फर्टिलाइजर घोटाला अन्नदाताओं के साथ था धोखा, 2007 से 2009 के मध्य सीएम गहलोत जी के भाई की कंपनी ने उर्वरक बनाने में काम आने वाले एक अहम उत्पाद को किसानों में बांटने के नाम पर सरकार से सब्सिडी पर खरीदा, उसी उत्पाद को किसानों में बांटने की बजाय निजी कंपनियों को बेचकर कमाया भारी मुनाफा, मीडिया के अनुसार इस मामले में कमिश्नर ऑफ कस्टम द्वारा 5 करोड से भी अधिक राशि का जुर्माना इस कम्पनी पर लगा रखा था, यह साबित करता है की किसानों के नाम पर कितनी बड़ी ठगी राजनैतिक रसूख से की गई थी, इस मामले में लंबे समय से केंद्रीय एजेंसी कर रही थी जांच, ऐसे में वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को इस मुद्दे से जोड़कर सीएम गहलोत व कांग्रेस के प्रवक्ताओ द्वारा केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाना पूर्ण रूप से है अनुचित
22 Jul 2020
Read More »






‘किसी भी पॉलिटिशियन का फोन नहीं हुआ टेप’, राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: फोन टेपिंग मामले में सरकार का बड़ा खुलासा, मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट लेकिन रिपोर्ट में गृह विभाग ने लिखा चौंकाने वाला वाक्य- ‘किसी भी पॉलिटिशियन का फोन नहीं हुआ टेप’, अब गृह विभाग की इस टिप्पणी पर राजनीतिक क्षेत्रों में मचा बवाल, जब सरकार ने नहीं कराया तो आखिर कैसे हुआ गजेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा का फोन टेप, सूत्रों के अनुसार, केवल एसओजी ने किया दलाल संजय जैन का फोन टेप, पूरे मामले का खुलासा होना शेष
22 Jul 2020
Read More »

‘बाड़ेबंदी के 11वें दिन घेरे से बाहर आए आधा दर्जन मंत्री’, राजस्थान में सियासी संकट के चलते पिछले 11 दिन से गहलोत सरकार बाड़ेबंदी में कैद, सचिवालय पहुंच कर निपटाए सरकारी कामकाज, आज 11वें दिन सरकार के आधा दर्जन मंत्री आए बाड़ेबंदी से बाहर, मंत्री बीड़ी कल्ला, सुभाष गर्ग, शाले मोहम्मद, परसादी लाल मीणा सहित अन्य मंत्रियों ने सचिवालय में निपटाए कामकाज
22 Jul 2020
Read More »

मध्यप्रदेश की बड़ी सियासी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रदेश में आगामी उपचुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने का दिया सुझाव, कहा- ‘कोरोना महामारी को देखते हुए आगामी विधानसभा उपचुनाव कराए जाने चाहिए बैलेट पेपर के जरिए,’ हाल ही में निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों से मांगे थे सुझाव, देश में होने वाले आगामी चुनावों के दौरान प्रचार पर मांगे थे उनके विचार और सुझाव, आयोग ने एक पृष्ठ के पत्र में सभी पार्टियों से 31 जुलाई तक मांगा था जवाब, इसी के जवाब में कमलनाथ ने आयोग को लिखा पत्र, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में उपचुनाव जबकि बिहार में इस साल कराए जाने हैं विधानसभा चुनाव
22 Jul 2020
Read More »


