‘वसुंधरा को बेबस कहेंगे तो…’- राजे के फर्जी वायरल पत्र पर राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान

Rajasthan: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के फर्जी वायरल पत्र के मामले में BJP के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने दिया बयान, बीजेपी नेता ने कहा- अगर आप वसुंधरा राजे के लिए बेबस शब्द का प्रयोग करेंगे तो हंसेंगे लोग, वसुंधरा राजे महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक हैं, कांग्रेस और उसके लोग जाने जाते हैं इस प्रकार के षड्यंत्रों के लिए, हमने बहुत प्रभावी बहन को इस प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाकर राजस्थान की जनता को दिया है, पहले मुख्यमंत्री दिया था, वसुंधरा राजे रही हैं बहुत प्रभावी मुख्यमंत्री, अब दीया कुमारी हमारी उप मुख्यमंत्री हैं, प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने आगे कहा- फर्जी लेटर के मामले में पूरी पार्टी राजे के साथ खड़ी है, इस मामले को पार्टी गंभीरता से ले रही है, उन्होंने भी खुलकर आपके सामने अपनी बात रखी है, प्रदेश के प्रशासनिक हलके को भी इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए, बता दें फर्जी लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर MP कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ताओं को भोपाल पुलिस ने लिया है हिरासत में

यह भी पढ़े: भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!

यह भी पढ़ेवसुंधरा राजे ‘वायरल लेटर’ कांड: पुलिस ने इन 3 लोगों को लिया हिरासत में तो हरीश चौधरी ने दिया बड़ा बयान