पूर्व सीएम और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के फर्जी वायरल पत्र के मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया, फर्जी लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर MP कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ताओं को भोपाल पुलिस ने लिया है हिरासत में, इसके बाद कांग्रेस लगातार है हमलावर, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता में कहा- वसुंधरा राजे जी का पत्र मैंने ध्यान से पढ़ा है, यह पत्र महिला आरक्षण की आड़ में अवैध परिसीमन करने के संभावित षड्यंत्र की ओर गंभीर संकेत करता है, लेकिन इस पत्र को अपने सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा की गई FIR, भाजपा का डर और बौखलाहट दिखाती है, अगर FIR करनी है तो मुझ पर करो, हमारे कार्यकर्ताओं पर नहीं, इस समय मैं और पूरी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं, न डरेंगे, न झुकेंगे, देखें जीतू पटवारी का पूरा बयान, वही इस मामले में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने दी है प्रतिक्रिया, कांग्रेस नेता ने कहा- मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के हमारे तीन कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार कर 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रखना न केवल निंदनीय है, बल्कि कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है, लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाने का यह तरीका बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है, हमारे जाबांज कार्यकर्ताओं के साथ किया गया यह व्यवहार स्पष्ट रूप से सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है, हम मांग करते हैं कि पुलिस तुरंत हमारे सभी कार्यकर्ताओं को रिहा करे और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, इस मामले को लेकर हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है, यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो हम न्यायालय की शरण लेकर अपने साथियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे
यह भी पढ़े: भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे के ‘वायरल लेटर’ कांड पर आया मदन राठौड़ का बड़ा बयान, अब खुलेंगे षड्यंत्र के राज!
यह भी पढ़े: वसुंधरा राजे ‘वायरल लेटर’ कांड: पुलिस ने इन 3 लोगों को लिया हिरासत में तो हरीश चौधरी ने दिया बड़ा बयान










