Day: October 27, 2022

चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को भेजा नोटिस

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश के एक बयान पर EC सख्त, नोटिस भेज मांगा जवाब: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में चुनाव आयोग पर लगाए थे गंभीर आरोप, अखिलेश ने कहा था कि, ‘भाजपा के इशारे पर यूपी में हर विधानसभा क्षेत्र से 20-20 हजार यादव और मुस्लिमों का नाम हटा दिया गया था वोटर लिस्ट से,’ इस दौरान अखिलेश ने नाम हटाने की जांच की भी उठाई थी मांग, फ़िलहाल चुनाव आयोग ने अखिलेश को नोटिस भेज मांगे हैं सबूत, अखिलेश को 10 नवंबर तक चुनाव आयोग के सामने पेश करना होगा अपना जवाब, चुनाव आयोग ने कहा- ‘कानून जाति या धर्म के आधार पर नहीं करता मतदाता सूची प्रदान, चुनाव आयोग जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में लिखी अन्य बातों के साथ-साथ चुनावी पंजीकरण/ संशोधन/अंतिम सूची का प्रकाशन शुद्धता के साथ करना करता है सुनिश्चित, यहां पर जानबूझकर गलत घोषणा सहित अनुचित हस्तक्षेप के लिए दंड और आपराधिक कानूनों का भी है प्रावधान’

Read More »
राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र सरकार

घाटी में बढ़ती टारगेट किलिंग को लेकर भड़के राहुल- अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं कश्मीरी पंडित: जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग्स और कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर सियासी बयानबाजी पहुंची चरम पर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने टारगेट किलिंग को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘इस साल, कश्मीर में हो चुकी हैं 30 टार्गेटिड किलिंग्स, जिसके बाद से तेज़ी से बढ़ रहा है पंडितों का पलायन, भाजपा ने यूपीए द्वारा किए गए अच्छे कामों को कर दिया है पूरी तरह बर्बाद, सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले PM नरेंद्र मोदी भोग रहे हैं सत्ता और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में बने हुए हैं शरणार्थी, कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में उनके पुश्तैनी घर के बाहर आतंकवादियों ने कर दी थी गोली मारकर हत्या, इसके बाद 18 अक्टूबर को शोपियां में अपने किराए के घर में सो रहे मोनीश कुमार और राम सागर भी आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में मारे गए थे

Read More »
पात्र के निशाने पर गहलोत सरकार

‘लड़की हूँ बच सकती हूं, तभी तो राजस्थान में रह सकती हूं’- पात्रा के निशाने पर गहलोत सरकार: राजस्थान में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल उठा रहे हैं सवाल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए साधा राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना, रिपोर्ट के मुताबिक भीलवाड़ा के एक गांव पंडेर में लड़कियों की खरीद-फरोख्त को लेकर साधा निशाना, संबित पत्र ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘कांग्रेस पार्टी का नारा तो है, ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का, लेकिन हकीकत राजस्थान में देखें, जहां चल रही है बहन बेटियों की खुलेआम नीलामी, कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर अब राजस्थान की बेटियां कह रही हैं, ‘लड़की हूँ बच सकती हूं, तभी तो राजस्थान में रह सकती हूं’, रिपोर्ट में एक लड़की ने दावा किया कि जब वो 21 साल की थी तब उसे बनाया गया था बंधक, रिपोर्ट के अनुसार जब बस्तियों में दो पक्षों में हो जाती है लड़ाई तो उसे सुलझाने के लिए पुलिस के बजाय बुलाई जाती है जातीय पंचायत, इसी पंचायत में स्टांप पेपर के जरिए होती है लड़कियों को खरीद-बिक्री

Read More »
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें

हेट स्पीच केस में आजम खान दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, विधायकी जाना तय: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता एवं रामपुर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, हेट स्पीच केस में आजम खान दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाई आजम खान को 3 साल की सजा साथ ही लगाया 25 हजार रूपये का जुर्माना, कोर्ट के फैसले के बाद अब आजम खान की विधायकी पर भी लटकी तलवार, विधानसभा सदस्य्ता जाना तय, आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली इलाके के खातानगरिया गांव में जनसभा में भड़काऊ भाषण देने का लगा है आरोप, वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान की ओर से मामले की रिपोर्ट मिलक कोतवाली में कराई गई थी दर्ज, इस मामले में दोनों पक्षों की बहस 21 अक्तूबर को हो गई थी पूरी, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि की थी निर्धारित, इससे पहले, आजम खां ने कोर्ट जाने से पहले कहा था कि ‘फैसले के बाद कुछ कहूंगा’, फिलहाल उनकी इस मामले में नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया

Read More »
बेरोजगार युवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की ऊर्जा मंत्री से मुलाकात

अहमदाबाद में 26 दिन से सत्याग्रह कर रहे बेरोजगार युवाओं ने की गहलोत सरकार के मंत्री से मुलाकात: राजस्थान में बढ़ती बेरोजगारी एवं अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान के युवा बेरोजगारों का चुनावी राज्य गुजरात के अहमदाबाद में सत्याग्रह जारी, इसी कड़ी में गुरूवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रतिनिधिनि मंडल ने अहमदाबाद में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से की मुलाकात, प्रतिनिधिनिमंडल ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर की मंत्री से मुलाकात, साथ ही बेरोजगारों की मांग पूरी करने के लिए सीएम गहलोत से मुलाकात की भी रखी मांग, महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया- ‘राज्य सरकार ने अभी तक युवा बेरोजगारों की नहीं ली है सुध, बेरोजगारों को वार्ता के लिए भी नहीं बुलाया है, हमने पहले गुजरात अहमदाबाद में राजस्थान के मंत्रियों का विरोध करने का लिया था निर्णय लेकिन हमने एक सकारात्मक पहल करते हुए विरोध के बजाय वार्ता के माध्यम से युवा बेरोजगारों की 20 सूत्री मांगों को हल करवाने की की है पहल, उसी पहल के तहत ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से हुई है मुलाकात’

Read More »