



Day: October 27, 2022


जातीय जनगणना को लेकर नीतीश ने नहीं दिया समय पर जवाब तो उधेड़ दूंगा उनकी खाल- राजभर: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित सुभासपा के स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा जमकर निशाना, राजभर ने जातीय जनगणना के साथ साथ सीएम नीतीश के उत्तरप्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर भी साधा निशाना, कहा- ‘नीतीश कुमार को बिहार में जातीय जनगणना कराने में क्यों लग रही है इतनी देर, नीतीश को इन सवालों का देना होगा जवाब, मैं अब अपने पुराने बयान पर हूं कायम, अगर उन्होंने जवाब देने में देरी को तो उधेड़ दूंगा उनकी खाल, नीतीश का वाद खोखला था और अगर सही होता तो अब तक जातिगत जनगणना हो गयी होती पूरी, बिहार में न रोजगार मिला न ही कोई वाद पूरा हुआ है केवल खोखले वादों के दम पर नीतीश सजा रहे यहीं पीएम बनने का सपना, बिहार में इतने दिनों से केवल खोखले वादे करके सरकार चलाने वाले लोग यूपी में चाट जाएंगे धूल, यूपी के लोग हैं समझदार, उनकी हैसियत आ जाएगी सामने’
27 Oct 2022
Read More »

प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री लगा रहे हैं पैसा, खुद पीके ने किया खुलासा: दो अक्टूबर को बेतिया के भितिहरवा से प्रशांत किशोर निकाल रहे हैं पुरे बिहार में जन सुराज यात्रा, इस यात्रा के दौरान PK कर रहे हैं सभी पंचायतों का भ्रमण, बुधवार को इस यात्रा में जो खर्च हो रहा है वह पैसा कौन दे रहा है इसका खुलासा खुद प्रशांत किशोर ने बुधवार को किया, PK ने कहा- ‘मैं कोई बड़ा मंच, बड़ी रैली या हेलीकॉप्टर में नहीं कर रहा हूँ कुछ भी खर्च, लेकिन जिस सिस्टम से वो चल रहे है उसमें भी कुछ पैसा हो रहा है खर्च, उसके लिए देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्री जिन्हें मैंने जिताया था वह कर रहे हैं मेरी मदद, यह पैसा सरस्वती मां की है देन, मैं 10 सालों से कर रहे हैं काम, इस दौरान 11 चुनाव में मैंने किया है काम, छह ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके लिए मैंने काम किया और मेरे सहयोग से वह बन गए मुख्यमंत्री, मैंने कभी नहीं मांगा किसी से पैसा’
27 Oct 2022
Read More »

बीजेपी वालों को अपना काम दिखाने में आती है शर्म, 15 सालों में दिल्ली में नहीं किया एक काम- केजरीवाल: गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को बीजेपी पर साधा जमकर निशाना, लैंडफिल साइट पर पहुंच कर दिल्ली में जगह जगह पर बनें कूड़े के पहाड़ को लेकर कहा- ‘पिछले पिछले 15 साल से दिल्ली MCD में बैठी बीजेपी ने पूरी दिल्ली में हर जगह फैला रखा है कूड़ा, आज इनका असर गाजीपुर लैंडफिल साइट वाला कूड़े का पहाड़ के रूप में है दिख रहा, बीजेपी वालों को अपना काम दिखाने में आती है शर्म, बीजेपी वालों ने 15 सालों में दिल्ली में नहीं किया है एक काम, दिल्ली में बीजेपी के बड़े-बड़े मंत्री दिल्ली आते हैं और केजरीवाल को गाली देकर चले जाते हैं, दिल्ली के बुजुर्गों और माता बहनों से पूछना चाहता हूं, मैं श्रवण कुमार बनकर आप सभी को तीर्थ यात्रा करवाया या नहीं, अब इस गाली का बदला दिल्ली के बुजुर्ग और जनता लेगी, इस बार का चुनाव दिल्ली की सफाई पर होगा, बीजेपी वालों ने अब नया प्लान बनाया है अब यह बनाने जा रहे हैं 16 कुड़े के और पहाड़’
27 Oct 2022
Read More »

CWC को भंग कर बनाई 47 सदस्यीय संचालन समिति में खड़गे ने नहीं दी थरूर को जगह, जानें कौन हुआ शामिल: 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार संभालते ही उठाया बड़ा कदम, कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग करते हुए उसकी जगह 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया खड़गे ने, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी किया गया है शामिल, खड़गे की अध्यक्षता में गठित यह अंतरिम समिति तब तक के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की जगह लेगी, जब तक कि पार्टी के पूर्ण सत्र में खड़गे के निर्वाचन की पुष्टि के बाद एक नई सीडब्ल्यूसी नहीं बनती, हालांकि पिछली सीडब्ल्यूसी के ज्यादातर सदस्यों को बरकरार रखा गया है इस नई समिति में भी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर को इसमें नहीं दी गई है जगह, जिसे लेकर सियासी गलियारों में है चर्चा जारी, समिति के सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह को भी किया गया है शामिल
27 Oct 2022
Read More »


