Day: October 6, 2022

भारत मुक्ति मोर्चा vs RSS

भारत मुक्ति मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में, संघ मुख्यालय को घेरने की कर रहे थे कोशिश: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय को गुरूवार को की गई घेरने की कोशिश, वामन मेश्राम की अध्यक्षता वाले भारत मुक्ति मोर्चा ने 6 अक्टूबर को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय को घेरने की दी थी चेतावनी, ऐसे में अलसुबह बड़ी संख्या में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोई RSS मुख्यालय को घेरने की कोशिश, ऐसे में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में, भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है- ‘संघ है संविधान विरोधी और संविधान की रक्षा के लिए मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर जाकर आंदोलन करना और चेताना है जरूरी,’ नागपुर के बेजनबाग और इंदोरा इलाके से 6 अक्टूबर को यह मोर्चा महाल इलाके में संघ मुख्यालय तक जाने वाला था लेकिन पुलिस ने पहले ही इस आंदोलन और मोर्चे को रोक दिया

Read More »
img 20221006 090709

योगी आदित्यनाथ आज आएंगे जयपुर, आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी की चादरपोशी में करेंगे शिरकत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे जयपुर, विराटनगर में होने वाले आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी की चादरपोशी समारोह में होंगे शामिल, सुबह 10:30 बजे विराटनगर पहुंचने का है सीएम योगी का कार्यक्रम, इसके लिए पहले 10:00 बजे पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जाएंगे विराटनगर, बीमारी बीके चलते बीती 19 सितंबर को हो गया था आचार्य धर्मेंद्र का निधन, श्री पंचखंड पीठाधीश्वर थे आचार्य धर्मेंद्र, विश्व हिंदू परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहने के दौरान राम मंदिर मामले में काफी सुर्खियों में रहे थे आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के दो बेटे सोमेंद्र शर्मा और प्रणवेंद्र शर्मा हैं, सोमेंद्र की पत्नी और आचार्य की बहू अर्चना शर्मा मौजूदा समय में गहलोत सरकार में सामाजिक कल्याण बोर्ड की हैं चेयरपर्सन

Read More »