



योगी आदित्यनाथ आज आएंगे जयपुर, आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी की चादरपोशी में करेंगे शिरकत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे जयपुर, विराटनगर में होने वाले आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी की चादरपोशी समारोह में होंगे शामिल, सुबह 10:30 बजे विराटनगर पहुंचने का है सीएम योगी का कार्यक्रम, इसके लिए पहले 10:00 बजे पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जाएंगे विराटनगर, बीमारी बीके चलते बीती 19 सितंबर को हो गया था आचार्य धर्मेंद्र का निधन, श्री पंचखंड पीठाधीश्वर थे आचार्य धर्मेंद्र, विश्व हिंदू परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहने के दौरान राम मंदिर मामले में काफी सुर्खियों में रहे थे आचार्य धर्मेंद्र, आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के दो बेटे सोमेंद्र शर्मा और प्रणवेंद्र शर्मा हैं, सोमेंद्र की पत्नी और आचार्य की बहू अर्चना शर्मा मौजूदा समय में गहलोत सरकार में सामाजिक कल्याण बोर्ड की हैं चेयरपर्सन









