



Day: October 6, 2022





‘गुमशुदा की तलाश’, पठानकोट की गली गली में फिर लगे सांसद सन्नी देओल के पोस्टर, जनता में आक्रोश: पंजाब की सियासत से जुड़ी खबर, पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुने गए BJP सांसद एवं फिल्म अभिनेता सन्नी देओल के लगे गुमशुदा के पोस्टर, पठानकोट में प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर पर सन्नी देओल के फोटो के साथ लिखा है- गुमशुदा की तलाश, सांसद सनी देओल लापता, पोस्टर लगाने वाले सभी लोग हैं स्थानीय, एक प्रदर्शनकारी ने कहा- सांसद बनने के बाद सन्नी देओल कभी नहीं आए गुरदासपुर, वे खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने यहां नहीं किया कोई भी विकास कार्य, फंड आवंटित नहीं किए हैं यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाए, अगर वे काम नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें दे देना चाहिए इस्तीफा,’ बता दें कि इससे पहले भी कई बार पठानकोट और गुरदासपुर में सनी देओल के लापता होने के लग चुके हैं पोस्टर, इसी साल मई और उससे पहले जनवरी में पठानकोट में लगाए गए थे सन्नी देओल के लापता होने के पोस्टर
6 Oct 2022
Read More »


LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं, थोड़ा chill करो- केजरीवाल: दिल्ली की सियासत से जुड़ी खबर, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और उपराज्यपाल विनय सक्सेना के बीच दिख रहा 36 का आंकड़ा दे रहा है साफ़ दिखाई, दिल्ली सरकार की कई नीतियों के खिलाफ उपराज्यपाल विनय सक्सेना जांच के दे चुके हैं आदेश, वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुए कार्यक्रम में केजरीवाल के ना पहुंचने पर LG ने उन्हें पत्र लिखकर मांगा था जवाब, LG द्वारा लिखे गए पत्र पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट, लिखा- LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं, पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे, LG साहिब, थोड़ा chill करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें,’ सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट पर अब यूजर्स की आ रही है तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने
6 Oct 2022
Read More »

भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन राहुल संग सोनिया गांधी भी उतरी सड़कों पर, बेटे ने बांधी मां के जूतों की लेस: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, कर्नाटक के मंड्या से दो दिन के अंतराल के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हुई शुरू, राहुल ने मां सोनिया गांधी के कंधे पर हाथ रख यात्रा में किया उनका स्वागत, इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का थमा हाथ, पैदल यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा मां सोनिया गांधी के जूतों की लेस बांधने का वीडियो भी हो रहा है सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, तो वहीं करीब 15 मिनट पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने मां से मार्मिक अपील करते हुए गाड़ी में बैठने की दरख्वास्त, दरअसल सोनिया गांधी एक महीना पहले ही उबरी है कोरोना से, ऐसे में उनके स्वास्थ्य का धयान रखते हुए राहुल ने उन्हें गाड़ी में बैठने की दी थी सलाह, हालांकि कुछ देर बाद सोनिया गांधी फिर से यात्रा में हो गई शामिल
6 Oct 2022
Read More »


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद देंगे इस्तीफा!: बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा, काफी लंबे समय से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं जगदानंद सिंह, यही नहीं अपने बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से आहत नजर आ रहे हैं जगदानंद, लेकिन कोई भी स्टेप लेने से पहले जगदानंद सिंह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से करेंगे विचार विमर्श, इसी सिलसिले में आज देर शाम तक जगदानंद सिंह अपने बेटे सुधाकर सिंह के साथ होंगे दिल्ली के लिए रवाना, कल दोपहर दोनों नेता कर सकते हैं पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, अगर जगदानंद सिंह इस्तीफे की पेशकश करते हैं तो यह लगेगा राजद को बड़ा झटका, बिहार में पार्टी को कौन चलाएगा यह बड़ी चुनौती होगी, चूँकि जगदानंद सिंह हैं राजद और बिहार के बड़े नेता, उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया कोई समझौता
6 Oct 2022
Read More »


